Today's big news 08 July 2024. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news.

आज रात्रि की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this night | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

मणिपुर पहुंचे राहुल गांधी

नेता विपक्ष राहुल गांधी मणिपुर में हैं। मणिपुर हिंसा के बाद ये उनका तीसरा दौरा है। वे मणिपुर के अलग-अलग राहत कैंप में जाकर हिंसा पीड़ितों से मिल रहे हैं। उन्हें सुन रहे हैं, उनके आंसू पोछ रहे हैं, उनका दर्द बांट रहे हैं।

कांग्रेस ने कहा कै कि मणिपुर पिछले एक साल से हिंसा की आग में जल रहा है। हजारों घर जला दिए गए हैं, सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। महिलाओं की अस्मत लूटी जा रही है। जीवन तबाह हो गया है। ऐसे मुश्किल हालात में उम्मीद ही लोगों की सबसे बड़ी ताकत होती है। उम्मीद कि इस अंधेरे के बाद रोशनी आएगी। उम्मीद कि सब ठीक हो जाएगा। जननायक राहुल गांधी लोगों की वही उम्मीद बनकर मणिपुर गए हैं।

कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी लोगों को भरोसा दिला रहे हैं कि ये बुरा वक्त भी बीत जाएगा। वह यकीन दिला रहे हैं कि हम साथ मिलकर मणिपुर की खुशियां वापस ले आएंगे। हम साथ मिलकर हिंसा और नफरत को हरा देंगे।

NEET-UG 2024 : सुप्रीम कोर्ट में 11 जुलाई को अगली सुनवाई

NEET-UG 2024 परीक्षा: सुप्रीम कोर्ट ने NEETUG पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार और NTA से न्‍यायालय में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने CBI से मामले में अब तक की अपनी जांच पर एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया है। नीट-यूजी 2024 परीक्षा को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) से पेपर लीक की प्रकृति और धोखाधड़ी के लाभार्थियों की पहचान के लिए उठाए गए कदमों के बारे में कई सवाल पूछे।

जम्मू-कश्मीर सेना के काफिले पर आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के माचेडी इलाके में भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि यह इलाका भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है। आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद हमारे जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

झारखंड में तीसरी बार सोरेन सरकार

सोमवार से झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था.. सत्र के पहले ही दिन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस बीच बीजेपी के विधायकों ने विधानसभा के बाहर हंगामा किया। 45 मत पाकर हेमंत सोरेन ने विश्वास मत हासिल कर लिया।

केजरीवाल की याचिका पर HC में सुनवाई, ED को नोटिस जारी

सोमवार को कोर्ट में एक साथ कई याचिकाओं पर सुनवाई हुई... जिनमें एक याचिका दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की भी थी। रॉउज़ एवेन्यू कोर्ट से झटका मिलने के बाद अब दिल्ली के हाई कोर्ट में अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई...सुनवाई के बाद कोर्ट ने तिहाड़ जेल और ED को नोटिस जारी किया है।

मासिक धर्म अवकाश पर सर्वोच्च न्यायालय की तीखी टिप्पणी, कहा- महिलाओं के अवसर कम हो सकते हैं

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महिलाओं के लिए माहवारी के दौरान छुट्टी कानून द्वारा जरूरी कर देना उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है और उन्हें नौकरियों से दूर रखा जा सकता है। शीर्ष अदालत ने इस बात पर भी जोर दिया कि ये फैसला लेना सरकार का काम है, अदालत का नहीं।

नए आपराधिक कानूनों पर तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु सरकार ने राज्य स्तर पर नए आपराधिक कानूनों में संभावित संशोधनों पर विचार करने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति सत्यनारायण की अध्यक्षता में एक सदस्यीय आयोग नियुक्त किया है।

प्रियंका ने चीन को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज भारत के क्षेत्र में चीन की हरकतों को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने ट्वीट किया

" चीन ने भारतीय क्षेत्र में अपने गांव बसा लिए, बंकर भी बना रहा है।

▪️ भारत की लगभग 4000 Sq Km जमीन पर कब्जा किया।

▪️ अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के नाम बदलकर सूची जारी की।

▪️ LAC पर हमारे 65 पेट्रोलिंग पॉइन्ट्स में से 26 हम खो चुके हैं।

ये सारी बातें मीडिया कह रहा है और ये सूचनाएं सार्वजनिक रूप से मौजूद हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अभी भी कह रहे हैं कि "न कोई घुसा था, न कोई घुसा है।"

मोदी सरकार किस दबाव में भारत की सीमा सुरक्षा और अखंडता को लेकर इतने समझौते कर रही है?"

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का नीतीश ने किया हवाई सर्वेक्षण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य के बाढञग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने एक्स पर लिखा-

“आज प. चंपारण, पू. चंपारण एवं गोपालगंज में नदियों के बढ़ते जलस्तर का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही गंडक बराज का भी निरीक्षण किया। बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग को सतत् अनुश्रवण करते रहने को कहा है ताकि लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो।”

मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर मॉस्को पहुंच गए। अभी से वो रूस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। 2019 के बाद से यह उनकी पहली रूस यात्रा है और 2015 के बाद से यह उनकी पहली मॉस्को यात्रा है।

नई दिल्ली से रवाना होने से पहले अपने बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पिछले 10 वर्षों में आगे बढ़ी है, जिसमें ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल है।

भारत के खिलाफ सीरीज में श्रीलंका के कोच होंगे जयसूर्या

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टीम के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को इस महीने के अंत में भारत के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला से पहले टीम का अंतरिम मुख्य कोच नामित किया है। जयसूर्या ने क्रिस सिल्वरवुड की जगह ली है, जिन्होंने टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद यह पद व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए छोड़ दिया था।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | Daily School Assembly News Headlines in Hindi