41320
Today's big news 14 July 2024. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news. Daily School Assembly News Headlines in Hindi for 15th July 2024.

Today's big news 14 July 2024. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news.
आज रात्रि की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this night | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
गौरव गोगोई लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता, कोडिकुन्निल मुख्य सचेतक
कांग्रेस ने लोकसभा में पार्टी के उप नेता, मुख्य सचेतक व दो अन्य सचेतको की नियुक्ति की है। इस संबंध में रविवार को पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक जानकारी दी।
कांग्रेस महासचिव ने बताया कि लोकसभा में गौरव गोगोई को उप नेता नियुक्त किया गया है। गौरव गोगोई असम से लोकसभा सांसद हैं। वहीं, सांसद कोडिकुन्निल को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाया है। वेणुगोपाल के मुताबिक मनिकम टैगोर और डॉ. जावेद लोकसभा में पार्टी के सचेतक होंगे।
समाजवादियों ने राम, कृष्ण व शिव की परंपरा को किया लहूलुहान किया : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जोरदार हमले किए।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने बुंदेलखंड को डकैत मुक्त बनाने का संकल्प लिया था, जो पूरा हो चुका है। प्रदेश माफिया मुक्त हो चुका है। उन्होंने डॉ. लोहिया को याद करते हुए कहा कि लोहिया जी ने कहा था कि जब तक भारत में राम, कृष्ण और शिव की पूजा होगी, भारत को कोई समाप्त नहीं कर सकता। मगर, इन समाजवादियों ने राम, कृष्ण और शिव की परंपरा को लहूलुहान किया था।
समान नागरिक संहिता को कोर्ट में चुनौती देगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) समान नागरिक संहिता पर को अदालत में चुनौती देगा। बोर्ड के सदस्य कमाल फारुकी का कहना है कि हमें यूसीसी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं है और वे इस कानून को कोर्ट में चुनौती देंगे। उन्होंने कहा, मुस्लिमों के पर्सनल कानून में किसी भी तरह का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं है।
किसी गाड़ी का तीन बार से ज्यादा हुआ चालान तो निरस्त होगा पंजीकरण : यूपी के परिवहन मंत्री
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि दूसरे राज्यों में जाकर यहां की गाड़ियों का पंजीकरण हो रहा है। अगर किसी गाड़ी का तीन बार से ज्यादा चालान रहेगा, तो उसका पंजीकरण निरस्त होगा।
पीएम मोदी के 8 करोड़ रोजगार के बयान पर एनसीपी का पलटवार
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख ने देश में 8 करोड़ लोगों को रोजगार देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देंगे, ऐसे में पिछले दस सालों में बीस करोड़ लोगों को रोजगार देना चाहिए था। लेकिन, मात्र 7.15 लाख लोगों को नौकरी मिली है।
उन्होंने कहा कि पीएम लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। महाराष्ट्र में बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री आने वाली थी, लेकिन बड़े प्रोजेक्ट बाहर जा रहे हैं। बड़े प्रोजेक्ट महाराष्ट्र में आने चाहिए और उसके लिए यहां का वातावरण अच्छा होना चाहिए, लेकिन सरकार का ध्यान उस तरफ नहीं है।
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक चुनावी रैली में जानलेवा हमला हुआ है। ट्रंप पर गोली चलाई गई, जिसमें वो घायल हो गए। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। रिपब्लिकन पार्टी औपचारिक रूप से उन्हें व्हाइट हाउस के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करने के लिए सम्मेलन शुरू करने वाली थी, उससे ठीक एक दिन पहले उन पर हत्या का प्रयास किया गया।
गोली लगने के बाद ट्रंप जमीन पर गिर पड़े। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उन्हें बचाने के लिए ट्रंप को घेर लिया, और फिर उन्हें अंदर ले गए।
2031 तक भारत बन सकता है दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : आरबीआई डिप्टी गवर्नर
भारत की जीडीपी पूरी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है। अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के दम पर भारत 2048 में नहीं, बल्कि 2031 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2060 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा ने एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं।
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में अपने संबोधन में पात्रा ने कहा कि ऐतिहासिक तौर पर देखा जाए तो भारत में निवेश घरेलू बचत से होता है। 2021-23 की अवधि के दौरान सकल घरेलू बचत दर सकल राष्ट्रीय खर्च योग्य आय का औसत 30.7 प्रतिशत रही है। अन्य देशों की तरह भारत में निवेश या वृद्धि के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं है।
तिहाड़ में कम हो रहा है केजरीवाल का शुगर लेवल?
आम आदमी पार्टी (आप) ने तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल के स्वास्थ्य के खराब होने की आशंका जताई है।
विश्व जूनियर स्क्वैश में राउंड 4 में पहुंचे अनहत, बावा
अनहत सिंह और शौर्य बावा शनिवार को विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के क्रमशः लड़कियों और लड़कों के वर्ग में चौथे दौर में पहुंच गए।
भारत-रूस की मैत्री परस्पर विश्वास पर आधारित : ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि रूस में रह रहे भारतीय देश के ब्रांड एंबेसडर हैं। अपने कार्यों, योगदान और उपलब्धियों से वे भारत की छवि गढ़ते हैं। रूस में भारतीय समुदाय के लोगों को अनुशासनप्रिय, मेहनती और कानून का पालन करने वाले प्रवासियों के रूप में जाना जाता है। इन्हीं प्रवासियों ने रूस और भारत दोनों के विकास में योगदान करके प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित किया है। ये बातें उन्होंने रूस की धरती पर कहीं। वह रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में 10वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संख्या में कम होने के बावजूद, भारत के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और त्योहारों में उनकी सक्रिय और जीवंत भागीदारी रहती है।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | Daily School Assembly News Headlines in Hindi


