43 साल के नाबालिग मंत्री नन्दी को नहीं मालूम केजरीवाल शरीर के किस हिस्से पर लात मारते हैं !
43 साल के नाबालिग मंत्री नन्दी को नहीं मालूम केजरीवाल शरीर के किस हिस्से पर लात मारते हैं !
मायावती को शूपर्नखा और मुलायम सिंह को रावण बताने वाले बदज़ुबान मंत्री का क्या इलाज होना चाहिए ?
2007 में नन्द गोपाल गुप्ता बसपा का विधायक था. 2012 में सपा प्रत्याशी से चुनाव हार गया. 2014 में नन्द गोपाल गुप्ता कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव हार गया. 2017 में यह शख्स बीजेपी का विधायक चुना गया, और इस समय स्टाम्प और नागरिक उड्डयन मंत्री है.
फूलपुर चुनावी रैली में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मायावती को शूपर्नखा और मुलायम सिंह यादव को रावण बताया.
मंच पर मंत्रीजी ने मसखरापन जारी रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री को मारीच तक कह डाला.
तालियों की गड़गड़ाहट, अट्टहास से फूले नहीं समा रहे मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ने संदर्भ रामायण का पढ़ा, यानी प्रभु ने बताया था कि मुलायम और मायावती कलियुग में क्या बनेंगे ?
अब आप क्या कहेंगे "43 साल के इस नाबालिग मंत्री" के बारे में ?
मायावती जब मुख्यमंत्री थीं, यह बालक बाक़ी विधायकों की तरह ज़मीन पर बैठा करता था. आज यह भूल गया कि मैं मंत्री पद पर हूँ, एक महिला, देश की वरिष्ठ दलित नेता और पूर्व मुख्यमंत्री का अपमान कर रहा हूँ. मुलायम सिंह यादव उसके दादा के उम्र के होंगे, यह परिवार दो पीढ़ियों से मुख्यमंत्री पद सम्हालता रहा, उन्हें भी नहीं बक्शा.
अरविन्द केजरीवाल के बारे में मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता को नहीं मालूम, वह शरीर के किस हिस्से पर लात मारते हैं !
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
पुष्परंजन की एफबी टाइमलाइन से साभार


