5 अप्रैल : आज ही जन्म हुआ था दलितों के मसीहा बाबू जगजीवन राम का
इतिहास के पन्नों में 5 अप्रैल DB LIVE के साथ
5 अप्रैल सन् 1896 में एथेंस में ओलम्पिक खेलों का आधुनिक रूप में आयोजन हुआ था। वर्ष 1894 में पेरिस में आयोजित एक सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की स्थापना हुई थी। यह अपने आप में उस समय की पहली और सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता थी, जिसमें 14 देशों के खिलाड़ियों ने विविध प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था।
5 अप्रैल सन् 1908 में राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, सांसद और कैबिनेट मंत्री के तौर पर देश की सेवा करने वाले बाबू जगजीवन राम का जन्म हुआ था। जगजीवन राम ने 1928 में कोलकाता के वेलिंगटन स्क्वेयर में एक विशाल मज़दूर रैली का आयोजन किया था, जिसमें लगभग 50 हज़ार लोग शामिल हुए थे। वर्ष 1977 में आपातकाल के दौरान जगजीवन राम कांग्रेस से अलग हो गए और 'कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी' नाम की पार्टी का गठन किया और जनता गठबंधन में शामिल हो गए। इसके बाद सन् 1980 में उन्होंने कांग्रेस (जे) का गठन किया।
5 अप्रैल सन् 1957 में देश और दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से केरल में चुनाव संपन्न हुआ था और कम्युनिस्ट पार्टी के ईएमएस नम्बूदरीपाद ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी।
5 अप्रैल सन् 1993 में मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। सन् 1990 में दिव्या ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म "बोब्बिली राजा" से की थी। लेकिन उनके सफल करियर की शुरुआत हिन्दी फ़िल्म विश्वात्मा से हुई थी। इस फ़िल्म के "सात समुन्दर पार गाने" से दिव्या भारती को एक अलग पहचान दिलाई।
5 अप्रैल सन् 2010 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने विकलांगता पेंशन दावों पर एक व्यवस्था का गठन किया, जिसके तहत यदि सेना से जुड़े लोगों के साथ दुर्घटना हो जाती है, तो उसे अवकाश पर ना समझकर ड्यूटी पर ही समझा जाएगा।