5 फरवरी – आज है अभिषेक बच्चन का जन्मदिन
5 फरवरी – को ही योग को विश्व पटल पर महत्ता दिलाने वाले महर्षि महेश योगी का हुआ था निधन
5 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 36वॉ दिन
इतिहास में आज का दिन 5 फरवरी !
नई दिल्ली। 5 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 36वॉ दिन है। साल में अभी और 330 दिन बाकी हैं चूँकि यह लीप वर्ष है।
5 फरवरी 1916 को हिंदी व संस्कृत के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं आलोचक आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री (5 फरवरी 1916 - 07 अप्रैल, 2011) का जन्म हुआ। उन्होंने 2010 में पद्मश्री सम्मान लेने से मना कर दिया था। इसके पूर्व 1994 में भी उन्होने पद्मश्री नहीं स्वीकारी थी।

आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री छायावादोत्तर काल के सुविख्यात कवि थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें भारत भारती पुरस्कार से सम्मानित किया था। आचार्य का काव्य-संसार बहुत ही विविध और व्यापक है। वे उन थोड़े-से कवियों में रहे हैं, जिन्हें हिंदी कविता के पाठकों से बहुत मान-सम्मान मिला है। प्रारंभ में उन्होंने संस्कृत में कविताएँ लिखीं, फिर महाकवि निराला की प्रेरणा से हिंदी में आए।

5 फरवरी 1976 को भारतीय अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्मदिन भी है, तो 5 फरवरी, 1996 को इंग्लैंड में पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी वहां के बाजारों में बिकनी शुरू हुई।
बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन को एक ऐसे अभिनेता के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने बहुआयामी अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया हुआ है। अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन अभिनेता तथा मां जया भादुड़ी जानीमानी अभिनेत्री हैं। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण अभिषेक का रुझान भी फिल्मों की ओर हो गया और वह अभिनेता बनने का सपना देखने लगे।
5 फरवरी 1990 को भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार का भी जन्मदिन है।
5 फरवरी 1924 को रॉयल ग्रीनबीच वेधशाला से रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ।
5 फरवरी, 1996 को इंग्लैंड में पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी वहां के बाजारों में बिकनी शुरू हुई। यह प्यूरी उन खास जीएम टमाटरों से बनाई गई थी, जिसमें से टमाटर को सड़ाने वाला जीन या आनुवंशिक सूचक अलग कर दिया गया था। यही कारण है कि टमाटर बहुत सालों तक जीएम उत्पादों का प्रतीक रहा। इसके पहले 1994 में अमेरिका में पहली बार व्यावसायिक स्तर पर जीएम टमाटर बेचे गए थेय़
5 फरवरी 1927 को भारतीय संत इनायत खान का निधन हुआ तो 5 फरवरी 2008 को योग को विश्व पटल पर महत्ता दिलाने वाले भारतीय आत्मिक योगी महर्षि महेश योगी का निधन हुआ।
5 फरवरी 2010 को फिल्म अभिनेता और निर्माता सुजीत कुमार का निधन हुआ।

MOST POPULAR

संघपाली अरुणा लोहिताक्षी- जिसने दिल्ली पुलिस का संघी चेहरा कैमरे से उजाकर कर दिया

जरूर सुनें इस कविता को। फेसबुक पर हो रही है वायरल।

अब तमिलनाडु में मोदी को दिखाए गए काले झंडे, देखें वीडियो

गणवेशधारियों के चिट्ठीवीर सावरकर, अंग्रेजों से माफी मांगते- मांगते अंगुलियां घिस गईं !

ये दिल्ली पुलिस है या संघ की गुलाम ? गुंडों के साथ छात्राओं पर हमला, वीडियो वायरल #‎JusticeForRohith