56 इंच छाती वाले भैया, कम से कम ट्विटर पर ही चीन-पाक को ललकारो
56 इंच छाती वाले भैया, कम से कम ट्विटर पर ही चीन-पाक को ललकारो
नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि जनता “छप्पन इंच छाती वाले भैया” के कम से कम ट्विटर पर ही कार्रवाई करते देखना चाहती है।
कांग्रेस ने कहा है कि उपराष्ट्रपति जिस समय चीन यात्रा पर थे ठीक उसी समय चीन ने अरुणाचल प्रदेश को अपने नक्शे में दर्शाया। पाकिस्तान लगातार युद्ध विराम (सीज़फायर) का उल्लंघन कर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री पूरी तरह चुप हैं।
कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि चीन की लगातार घुसपैठ और पाकिस्तान द्वारा लगातार युद्ध विराम के उल्लंघन के बाद अब जनता चाहती है कि 56 इंच छाती वाले भैया कम से कम ट्विटर पर ही चुप्पी तोड़ें।
After regular Chinese incursions&ceasefire violations by Pak,ppl r looking for "Chhppan Inch Chhati Waale Bhaiya"to act at least on twitter.
— Shakeel Ahmad (@Ahmad_Shakeel) June 30, 2014


