56 इंच का सीना फाड़कर अगस्त में तीन बार भारतीय सीमा में घुसी चीनी सेना
56 इंच का सीना फाड़कर अगस्त में तीन बार भारतीय सीमा में घुसी चीनी सेना
56 इंच का सीना फाड़कर अगस्त में तीन बार भारतीय सीमा में घुसी चीनी सेना
नई दिल्ली, 12 अगस्त। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ने उत्तराखंड के बाराहोती में की घुसपैठ की है।
बताया जा रहा है कि अगस्त के महीने में चीनी सेना ने तीन बार घुसपैठ की।
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि अगस्त माह के दौरान चीन की सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने सेंट्रल सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control - LAC) को तीन बार पार किया, जिसमें उत्तराखंड के बाराहोती में वे 3.5 किलोमीटर तक भीतर आ गए थे।
सूत्रों के हवाले से ख़बर मिली है कि चीनी सेना ने 6 अगस्त, 14 अगस्त और 15 अगस्त को राहोती के रिमखिम पोस्ट के नज़दीक घुसपैठ की।
बताया जा रहा है कि चीनी सेना 400 मीटर से लेकर 3.5 किलोमीटर तक अंदर घुस गई।
चीनी सैनिक उत्तराखंड के चमोली जिले के बाराहोटी गांव में भारतीय क्षेत्र में चार किलोमीटर तक पार हो गए हैं।
पिछले साल जुलाई में इसी तरह की घटनाएं हुईं जब चीनी सैनिक बाराहोटी में भारतीय क्षेत्र में एक किलोमीटर तक पहुंच गए थे।
China's People Liberation Army transgressed the Line of Actual Control at least thrice last month in Uttarakhand, as per sources
Read @ANI Story | https://t.co/mWKMUWPTpN pic.twitter.com/zUwZHWihuC
— ANI Digital (@ani_digital) September 12, 2018
कांग्रेस ने भारतीय सीमा में चीनी सेना की घुसपैठ पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि डोकलाम के बाद अब उत्तराखंड के बाराहोती में चीन की घुसपैठ की ताज़ा कोशिशों से चिंता होना स्वाभाविक है, सरकार स्थिति स्पष्ट करे!
डोकलाम के बाद अब उत्तराखंड के बाराहोती में चीन की घुसपैठ की ताज़ा कोशिशों से चिंता होना स्वाभाविक है, सरकार स्थिति स्पष्ट करे!https://t.co/k4UOu80Ip5
— Congress (@INCIndia) September 12, 2018
ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


