इतिहास के पन्नों में 6 मई

DBLIVE | 6 May | Taarikh Gawah Hai

6 मई 1861 में पं. मोतीलाल नेहरू का जन्म हुआ। वे क़ानून के अच्छे जानकार थे। मोतीलाल नेहरू साइमन कमीशन समिति के अध्यक्ष थे और इस समिति की रिपोर्ट को 'नेहरू रिपोर्ट' कहा जाता है।
6 मई 1953 में ब्रिटेन के राजनेता टोनी ब्लेयर का जन्म हुआ। 1997 में टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने गए थे। वे ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।
6 मई 1954 में ब्रिटेन के 25 वर्षीय मेडिकल छात्र रोजर बैनिस्टर एक मील की दूरी को चार मिनट के अंदर तय करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। 3 मिनट 59.9 सेकंड में एक मील दौड़ का बैनिस्टर ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
6 मई 1960 में ब्रिटेन की राजकुमारी मारग्रेट ने एंथनी आर्मस्ट्रांग जोन्स से लंदन में शादी की थी। क़रीब दो करोड़ लोगों ने इस शाही शादी के कार्यक्रम को अपने घरों में टेलीविज़न पर देखा था।
6 मई सन् 2010 में अजमल आमिर क़साब को मौत की सज़ा सुनाई गई थी। कसाब मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले का दोषी था। पाकिस्तान ने क़साब को अपना नागरिक मानने से इनकार कर दिया था, लेकिन भारत सरकार के पुख़्ता सबूत पेश करने पर पाकिस्तान ने जनवरी 2009 को माना कि क़साब पाकिस्तान का ही मूल निवासी है।