विस्थापन के खिलाफ कफन सत्याग्रहियों पर बरसाई गोलियां.
6 असुरों की हत्या के साथ शुरू हुआ झारखंड में नवरात्र.

इस मई महीने से ही चीरूडीह, बड़कागांव, हजारीबाग के ग्रामीण एनटीपीसी द्वारा खनन के लिए अधिगृहित की जा रही जमीन के खिलाफ धरने पर बैठे थे.
आंदोलनकारियों ने इसे कफन सत्याग्रह कहा.
कल आधी रात में पुलिस-प्रशासन ने जमकर लाठी भांजा, आंसुगैस छोड़े और तब भी जब कफन सत्याग्रही नहीं हटे तो आज सुबह में जमकर गोलियां चलाईं.

इस गोलीकांड में 6 लोगों के मरने की सूचना है. प्रशासन की तरफ से दो की मौत की पुष्टि हुई है.

माहौल बिल्कुल बिगड़ा हुआ है बड़कागांव में सारी दुकानें बंद हैं. मरे हुए शव को लेकर परिजनों एवं ग्रामीणों ने बड़कागांव का मुख्य चौक को जाम कर दिया है.

From the Facebook Timeline of Ak Pankaj