पुणे। आगामी लोकसभा चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी देश भर में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
इस आशय का निर्णय यहां सम्पन्न पार्टी की पार्लियामेंटरी बोर्ड की बैठक में लिया गया। पार्टी प्रवक्ता व महासचिव डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि बोर्ड के अध्यक्ष पन्नालाल सुराणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए राज्य इकाइयों द्वारा भेजी गई चुनाव क्षेत्रों की सूची पर विचार किया गया। यह फैसला किया गया कि सोशलिस्ट पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। चुनाव क्षेत्रों और उम्मीदवारों के नाम जल्दी ही घोषित किए जाएंगेा
महाराष्‍ट से रत्‍नागिरी सिंधुदुर्ग ओर शिरूर चुनाव क्षेत्रों से चुनाव लड्ने की घोषणा इस बैठक में की गई।