“70 साल देश को लूटने वाली” कांग्रेस को पछाड़ कर 3 साल में सबसे अमीर पार्टी बनी “ईमानदार” भाजपा
“70 साल देश को लूटने वाली” कांग्रेस को पछाड़ कर 3 साल में सबसे अमीर पार्टी बनी “ईमानदार” भाजपा

कांग्रेस 70 साल में भी भाजपा की 3 साल की कमाई का मुकाबला न कर पाई
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आप अक्सर संघी ट्रोल्स को कांग्रेस ने देश को 70 साल लूटा. कहते हुए सुनते होंगे, लेकिन अब जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे “70 साल देश को लूटने वाली” कांग्रेस को शर्माने की जरूरत है क्योंकि “ईमानदार” भाजपा 3साल सत्ता में रहने पर भी सबसे अमीर पार्टी बन गई है।
हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) देश की सबसे अमीर राजनीतिक पार्टी (Country's richest political party) है।
भाजपा ने 2015-16 में कुल 894 करोड़ रुपये की संपत्तियां घोषित की हैं।
राजनीतिक दलों पर नज़र रखने वाली संस्था एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ) ने जो दस्तावेज़ इकट्ठा किए हैं उनके मुताबिक कांग्रेस ने इसी अवधि में कुल 759 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।
इस तरह 58 साल सत्ता में रही कांग्रेस कुल 759 करोड़ कमा पाई और 9 साल सत्ता में रही भाजपा 894 करोड़ रुपया कमा के सबसे अमीर पार्टी बन गयी
/hastakshep-prod/media/post_attachments/HMJ8k34YFXSUbWsC8Vwg.jpg)
यह खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा पर कटाक्ष होना शुरू हो गए।
मानवाधिकार कार्यकर्ता समर अनार्या ने फेसबुक पर लिखा -
:BJP ruled India for only 9 years and became richest political party with Rs 894 cr. INC ruled India for 58 years and is still distant second at Rs 759 cr. Hence proved that CPIM is corrupt.
बीजेपी कुल मिला के 9 साल भारत की सत्ता में रही और 894 करोड़ रुपया कमा के सबसे अमीर पार्टी बन गयी. कांग्रेस ने 58 साल राज किया और फिर भी कुल 759 करोड़ कमा के दूसरे स्थान पर ही आयी. इति सिद्धम कि सीपीआईएम भ्रष्ट है.”
एक अन्य पोस्ट में समर अनार्या ने लिखा -
“From 2004 to 2015, BJP's reserve fund grew by 700% to Rs 869 crore. In the same time Congress' grew only by 169% to 429.79 crore. BJP was in opposition in 10 out of these 11 years. Corrupt is who???
2004 से 2015, माने एक साल छोड़ भाजपा के विपक्ष में रहते हुए भी उसका रिजर्व फंड 700% बढ़ के 869 करोड़ रूपया हो गया! कांग्रेस का कुल 169% बढ़ के 429.79 करोड़ ही पहुँचा! भ्रष्ट कौन?”


