आज 17 नवंबर 2025 की बड़ी खबरें: नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलें, गांधी मैदान बंद, तेजस्वी की बैठक, वोट चोर यात्रा, इसरो–CSIR मीट, UN वोटिंग, अंतरराष्ट्रीय सुर्खियाँ और मौसम अपडेट...

आज 17 नवंबर 2025 की बड़ी खबरें: नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलें, गांधी मैदान बंद, तेजस्वी की बैठक, वोट चोर यात्रा, इसरो–CSIR मीट, UN वोटिंग, अंतरराष्ट्रीय सुर्खियाँ और मौसम अपडेट...;

By :  Hastakshep
Update: 2025-11-17 02:29 GMT

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE : 17 November 2025 | अब तक की बड़ी ख़बरें | Top 10 News | Breaking news | Latest news in hindi | #dblive

आज की ताज़ा ख़बर LIVE: 17 नवंबर 2025 – अब तक की बड़ी सुर्खियाँ और ब्रेकिंग न्यूज़

आज 17 नवंबर 2025 की बड़ी खबरें : नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलें, गांधी मैदान बंद, तेजस्वी की बैठक, वोट चोर यात्रा, इसरो–CSIR मीट, UN वोटिंग, अंतरराष्ट्रीय सुर्खियाँ और मौसम अपडेट...

आज इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश

आज सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनेट बैठक। इसके बाद राजभवन जा सकते हैं नीतीश। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से करेंगे मुलाकात। सौंपेंगे इस्तीफा। नए सरकार के गठन की प्रक्रिया होगी शुरू। चिराग पासवान की पार्टी की तरफ से किया गया है डिप्टी सीएम पद पर दावा। इस बार स्पीकर पद भी अपने पास रखने की कोशिश में है जेडीयू। बैठक को लेकर राज्य में सियासी हलचल हुई है तेज।

आम जनता के लिए 4 दिन बंद रहेगा पटना का गांधी मैदान

आज से 20 नवंबर तक आम जनता के लिए बंद रहेगा पटना का गांधी मैदान। नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारियां हुई शुरू। चुनाव में एनडीए को

मिली है बंपर जीत। नीतीश कुमार 10वीं बार ले सकते हैं सीएम पद की शपथ या बीजेपी अपने किसी नेता को भी बना सकती है सीएम। हालांकि अभी तक सीएम के नाम पर साफ नहीं हुई है तस्वीर। जल्द ही इस सस्पेंस से भी उठ जाएगा पर्दा। 20 सितंबर से पहले हो जाएगा अगले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण।

तेजस्वी ने बुलाई विधायकों की बैठक

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज पटना में बुलाई विधायकों और बिहार चुनाव में उतारे गए प्रत्याशियों की बड़ी बैठक। विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार पर किया जाएगा मंथन। तेजस्वी के पटना स्थित आवास एक पोलो रोड पर दोपहर करीब 2:00 बजे होगी यह बैठक। बैठक में चुनाव परिणामों और संगठन की गतिविधियों से जुड़े सभी अहम बिंदुओं की की जाएगी समीक्षा। बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की सीटें 75 से घटकर रह गई है मात्र 25।

वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा

आज चरखी दादरी पहुंचेगी हरियाणा कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा। करनाल से शुरू हुई है यह यात्रा। राज्यव्यापी तौर पर वोट चोरी के खिलाफ जनता को जागरूक करना है इस यात्रा का मकसद। यात्रा के जरिए चुनाव आयोग पर दबाव बनाना भी है इसमें शामिल। राहुल गांधी के हरियाणा चुनाव पर हाइड्रोजन बम वाले खुलासे के बाद शुरू की गई है यात्रा। राहुल गांधी ने हाल ही में चुनाव आयोग और बीजेपी पर पूरे हरियाणा चुनाव की चोरी का लगाया था गंभीर आरोप। 8 दिसंबर को पानीपत में पूरी होगी यात्रा।

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक आज

आज फरीदाबाद हरियाणा में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। उत्तरी क्षेत्रीय परिषद में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ राज्य संघ राज्य क्षेत्र हैं शामिल। भारत सरकार, राज्य सरकारों और संघ राज्य क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारी भी परिषद की इस बैठक में लेंगे भाग। अंतर राज्य परिषद सचिवालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हरियाणा सरकार की मेजबानी में आयोजित की जा रही है यह बैठक।

सीएसआईआर इसरो स्पेस मीट आज

आज बेंगलुरु के होटल रेडिसन ब्लू में सीएसआईआर इसरो स्पेस मीट 2025 का संयुक्त आयोजन भारत के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थान सीएसआईआर और अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के बीच सहयोग को मजबूत करना है इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से मानव अंतरिक्ष उड़ान अनुसंधान सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण अध्ययन और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी नवाचारों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगी यह मुलाकात अंतरिक्ष अन्वेक्षण के क्षेत्र में भारत के आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण को साकार करना है इसका अंतिम लक्ष्य।

रूस के विदेश मंत्री से जयशंकर की मुलाकात

आज रूस के विदेश मंत्री सरगई लावरोव से भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की होगी मुलाकात। मॉस्को में दोनों नेताओं के बीच होगी बैठक। एससीओ राष्ट्र अध्यक्ष परिषद की बैठक के लिए मॉस्को के दौरे पर हैं एस जयशंकर। दोनों नेताओं के बीच वैश्विक और क्षेत्रीय विकास पर विचारों का होगा आदानप्रदान। रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले बेहद अहम मानी जा रही है यह मुलाकात।

शेख हसीना को सजा

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ आज कोर्ट सुनाएगा सजा। ढाका की इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल ने मुकर्रर की है आज की तारीख। शेख हसीना और उनके सहयोगियों पर मानवता के खिलाफ अपराध के लगे हैं आरोप। 2024 में छात्रों के आंदोलन के दौरान हसीना के फैसलों को लेकर उनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे किए गए हैं दर्ज। हसीना की पार्टी आवामी लीग ने किया है इसका विरोध।

ट्रंप की गजा योजना पर मतदान

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की गाज़ा योजना पर आज संयुक्त राष्ट्र में होगा मतदान। चीन और रूस ने ट्रंप के प्रस्ताव पर जताई है आपत्ति। ट्रंप के प्रस्ताव को बताया इजराइल समर्थक। 20 सूत्री इस प्रस्ताव से पीस बोर्ड को हटाने की की गई है मांग। उधर रूस ने भी गाजा में युद्ध विराम के लिए पेश किया है अलग प्रस्ताव। फिलिस्तीनी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्रस्ताव को बताया है अहम।

गजा में युद्ध विराम के लिए बेहद जरूरी मानी जा रही है संयुक्त राष्ट्र में यह वोटिंग।

आज मौसम का हाल

आज उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और राजस्थान में पूरी तरह से शुष्क रहेगा मौसम। हालांकि न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट। मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के मध्य भाग एवं मराठवाड़ा में भी बरकरार रहेगी ठंड। साथ ही यहां भी शुष्क रहेगा मौसम। बिहार,झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में भी शुष्क रहेगा मौसम। बारिश के नहीं है कोई आसार। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मौसम के शुष्क रहने का है अनुमान। गुजरात, राजस्थान के पश्चिमी भाग, गोवा और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में भी शुष्क रहेगा मौसम।

तमिलनाडु, पुदुचेरी में बारिश के हैं आसार। दक्षिणी राज्यों में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का है अनुमान।

Full View
Tags:    

Similar News