देश दुनिया की लाइव खबरें 1 सितंबर 2025 | Aaj Tak Live

By :  Hastakshep
By :  Hastakshep
Update: 2025-09-01 02:00 GMT
Live Updates - Page 2
2025-09-01 13:23 GMT

खरगे का ऐलान-6 महीने बाद देश में 'डबल इंजन सरकार' नहीं रहेगी

खरगे का ऐलान-6 महीने बाद देश में 'डबल इंजन सरकार' नहीं रहेगी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पटना में खुवकर ऐलान कर दिया कि "6 महीने बाद देश में 'डबल इंजन सरकार' नहीं रहेगी।

जो नई सरकार आएगी- वह गरीबों, दलितों, पिछड़ों की सरकार होगी।"

Full View

2025-09-01 13:11 GMT

राहुल का संकल्प-बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होगा

राहुल गांधी का संकल्प-बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होगा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज पटना में एक सफल मार्च के बाद कहा कि

"बिहार वोटर अधिकार यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए लालू प्रसाद यादव जी, तेजस्वी यादव जी, दीपांकर भट्टाचार्य जी, मुकेश सहनी जी, बिहार कांग्रेस नेतृत्व, कांग्रेस के बब्बर शेरों, INDIA कार्यकर्ताओं और प्रदेश के युवाओं का दिल से धन्यवाद।

हम संकल्प लेते हैं – बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होगा। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा हम पूरी ताक़त से करेंगे।"

Tags:    

Similar News