Live news of the country and the world 13 October 2025 | Aaj Tak Live Aaj Tak Breaking News 13 October 2025 दिन भर की खबरें 13 अक्टूबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं.. 12 अक्टूबर की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ेंगजब टिप्पणी के लिए ममता बनर्जी घिरीं पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोपों पर उपजे आक्रोश के बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं से रात में बाहर न निकलने की अपील ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया। रविवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा, खासकर लड़कियों को रात के समय... बाहर नहीं निकलने देना चाहिए। उन्हें अपनी सुरक्षा भी करनी होगी। ममता बनर्जी ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि निजी मेडिकल कॉलेजों को भी अपने छात्रों की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि पुलिस हर घर पर नज़र नहीं रख सकती। अगर कोई 12.30 बजे बाहर जाता है... तो कोई भी कहीं भी जा सकता है, यह उसका अधिकार है... लेकिन हॉस्टल में रहने वालों के लिए एक व्यवस्था है। ममता बनर्जी अपनी इस टिप्पणी के बाद वह विपक्ष के निशाने पर आ गईं। बिहार विधानसभा चुनाव : एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारा बिहार चुनाव के लिए एनडीए ने सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भीतर सीट बंटवारे को रविवार शाम नई दिल्ली में गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के बीच कई बैठकों के बाद अंतिम रूप दिया गया। जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की। भाजपा और जदयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को छह-छह सीटें आवंटित की गई हैं।