Live news of the country and the world 30 August 2025 Aaj Tak Breaking News 30 August 2025 30 अगस्त 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं.. 29 अगस्त 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें टैरिफ दादागिरी पर ट्रंप को अदालत से बड़ा झटका एक अमेरिकी कोर्ट की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है, जिस पर ट्रंप ने कहा कि ये फैसला देश को तबाह कर देगा। अमेरिकी अदालत ने कहा है कि ट्रंप के अधिकांश टैरिफ गैरकानूनी हैं। हालांकि अदालत ने फिलहाल इस पर कोई रोक नहीं लगाई है। यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द फेडरल सर्किट (US Court of Appeals for the Federal Circuit) ने साफ कहा है कि अपनी इमरजेंसी पावर का ट्रंप ने गलत इस्तेमाल किया है। अदालत ने साफ किया कि ट्रंप को दुनिया के हर देश पर मनचाहा टैरिफ लगाने का कोई भी कानूनी अधिकार नहीं है, राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का असीमित अधिकार नहीं दिया जा सकता है। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल एकाउंट पर लिखा- "सभी टैरिफ अभी भी प्रभावी हैं! आज एक अत्यधिक पक्षपातपूर्ण अपील न्यायालय ने गलत तरीके से कहा कि हमारे टैरिफ हटा दिए जाने चाहिए, लेकिन वे जानते हैं कि अंत में संयुक्त राज्य अमेरिका जीतेगा। यदि ये टैरिफ कभी हट गए, तो यह देश के लिए कुल आपदा होगी। यह हमें आर्थिक रूप से कमजोर बना देगा, और हमें मजबूत होना होगा। संयुक्त राज्य अमेरिका अब अन्य देशों, मित्र या शत्रु द्वारा लगाए गए भारी व्यापार घाटे और अनुचित टैरिफ और गैर-टैरिफ व्यापार बाधाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा, जो हमारे निर्माताओं, किसानों और बाकी सभी को कमजोर करते हैं। अगर इसे ऐसे ही रहने दिया गया, तो यह निर्णय सचमुच संयुक्त राज्य अमेरिका को नष्ट कर देगा। इस मजदूर दिवस सप्ताहांत की शुरुआत में, हम सभी को यह याद रखना चाहिए कि टैरिफ हमारे श्रमिकों की मदद करने और महान मेड इन अमेरिका उत्पादों का उत्पादन करने वाली कंपनियों का समर्थन करने का सबसे अच्छा साधन है। अब, संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय की मदद से, हम इनका उपयोग अपने राष्ट्र के लाभ के लिए करेंगे और अमेरिका को फिर से समृद्ध, सशक्त और शक्तिशाली बनाएंगे! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।" विपक्ष शासित आठ राज्यों ने केंद्र के जीएसटी सुधार प्रस्ताव से हुए राजस्व नुकसान के लिए मुआवज़े की माँग की विपक्ष शासित आठ राज्यों ने कहा है कि जीएसटी दरों में बदलाव के केंद्र के प्रस्ताव से लगभग ₹1.5 करोड़ से ₹2 लाख करोड़ का राजस्व नुकसान हो सकता है और उन्होंने अपने नुकसान के लिए मुआवज़े की माँग की है। आठ राज्यों - हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल - के वित्त मंत्रियों ने आगामी 3 और 4 सितंबर को होने वाली अगली बैठक में जीएसटी परिषद के समक्ष अपना प्रस्ताव पेश करने का निर्णय लिया है। व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो का भारत पर बड़ा हमला यूक्रेन संघर्ष को "मोदी का युद्ध" कहने के एक दिन बाद, व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर "क्रेमलिन के लिए तेल के पैसों की लूट" करने का आरोप लगाया है। "अगर दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत चाहता है कि उसके साथ अमेरिका का रणनीतिक साझेदार जैसा व्यवहार किया जाए, तो उसे वैसा ही व्यवहार करना होगा," उन्होंने नई दिल्ली पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट लिखे। उन्होंने लिखा- "राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारतीय आयातों पर लगाए गए 50% टैरिफ अब लागू हो गए हैं। यह सिर्फ़ भारत के अनुचित व्यापार का मामला नहीं है—यह पुतिन की युद्ध मशीन को भारत द्वारा दी गई वित्तीय सहायता को समाप्त करने का मामला है। 🧵" नवारो ने लिखा- "जहाँ अमेरिका यूक्रेन को हथियार देने के लिए पैसे देता है, वहीं भारत रूस को वित्तीय मदद देता है, जबकि वह अमेरिकी वस्तुओं पर दुनिया के सबसे ऊँचे टैरिफ लगाता है, जिससे अमेरिकी निर्यातकों को नुकसान होता है। भारत के साथ हमारा 50 अरब डॉलर का व्यापार घाटा है—और वे हमारे डॉलर का इस्तेमाल रूसी तेल खरीदने के लिए कर रहे हैं। वे खूब पैसा कमाते हैं और यूक्रेनवासी मरते हैं। बात यहीं नहीं रुकती। भारत रूसी हथियार खरीदना जारी रखे हुए है—और साथ ही यह माँग भी कर रहा है कि अमेरिकी कंपनियाँ संवेदनशील सैन्य तकनीक हस्तांतरित करें और भारत में संयंत्र स्थापित करें। यह रणनीतिक मुफ़्तखोरी है।" बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन चैपियनशिप में भारत के लिए एक पदक पक्का पेरिस में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन चैपियनशिप में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के आरोन चिया और वुई यिक सो की जोड़ी को 21-12, 21-19 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही प्रतियोगिता में भारत के लिए एक पदक पक्का हो गया है। महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत का खिताब पक्का भूटान के थिंफू में सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत ने नेपाल को 5-0 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब पक्का कर लिया है। इस जीत के साथ भारत 5 मैचों में 15 अंक लेकर शीर्ष पर है। अंतिम मैच में कल भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। भारत प्रतियोगिता में अब तक अजेय रहा है। थाईलैंड की अदालत ने प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा (Paetongtarn Shinawatra) को सत्ता में आने के मात्र एक साल बाद ही नैतिकता के उल्लंघन के आरोप में बर्खास्त कर दिया थाईलैंड की शक्तिशाली संवैधानिक न्यायालय ने कंबोडिया के साथ सीमा विवाद से निपटने में नैतिक कदाचार के लिए निलंबित प्रधानमंत्री को बर्खास्त कर दिया। थाईलैंड के संवैधानिक न्यायालय ने निलंबित प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा को कंबोडिया के पूर्व नेता हुन सेन के साथ एक विवादास्पद फ़ोन कॉल के मामले ...