महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला: सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी सरकार की नीयत पर उठाए सवाल

सुप्रिया श्रीनेत का आरोप—महिला सशक्तिकरण के मौके पर केंद्र सरकार बनी बाधा, बंगाल में राजनीतिक बहस तेज

कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने नरेंद्र मोदी सरकार पर महिला आरक्षण को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की नीतियों से महिलाओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं और पश्चिम बंगाल में यह मुद्दा चुनावी बहस का केंद्र बनता जा रहा है।

AICC-सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत् ने कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा-

"जब देश की आधी आबादी को सम्मान-अधिकार देने का मौका आया, तो BJP सरकार सदन में सबसे बड़ी बाधा बन गई।

नरेंद्र मोदी चाहते तो देश की महिलाओं को लोकसभा की 543 सीटों पर आरक्षण मिल सकता था।

इसलिए सवाल है-

● नरेंद्र मोदी की असली नीति और नीयत क्या है?

● क्या नरेंद्र मोदी बंगाल की चेतना को समझते हैं?

● महिला आरक्षण न देने से बंगाल को क्या नुकसान होगा?

पश्चिम बंगाल के लोग नरेंद्र मोदी की महिला विरोधी नीति और चाल देख रहे हैं। वे जानते हैं कि महिला सशक्तिकरण में सबसे बड़ी बाधा खुद प्रधानमंत्री हैं।"

Update: 2026-04-22 10:08 GMT

Linked news