राष्ट्रीय दुग्ध दिवस: आज है मिल्कमैन ऑफ इंडिया वर्गीज कुरियन की जयंती

आज है मिल्कमैन ऑफ इंडिया वर्गीज कुरियन की जयंती

आज भारत में 'श्वेत क्रांति के जनक'वर्गीज कुरियन का जन्म दिवस है, जिनके आत्मनिर्भरता के विज़न ने भारत के डेयरी सेक्टर को बदल दिया और लाखों किसानों को मज़बूत बनाया।

वर्गीज कुरियन की दूरदर्शी सोच ने 'ऑपरेशन फ्लड' को जन्म दिया जिसने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक बना दिया।

डॉ. कुरियन के "Billion-Litre Idea" (अरब-लीटर विचार) ने भारत के डेयरी उद्योग को पूरी तरह से बदल दिया। उनके प्रयासों से डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) भारत का सबसे बड़ा आत्मनिर्भर उद्योग और ग्रामीण रोजगार का सबसे बड़ा क्षेत्र बन गया।

वे प्रसिद्ध दूध और डेयरी उत्पाद ब्रांड अमूल के संस्थापक थे। अमूल की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसने लाखों छोटे किसानों को मजबूत बनाया।

उन्हें "मिल्कमैन ऑफ इंडिया" (The Milkman of India) के नाम से भी जाना जाता है। वर्गीज कुरियन के जन्मदिन (Verghese Kurien's Birthday), 26 नवंबर को भारत में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (National Milk Day) के रूप में मनाया जाता है।

Update: 2025-11-26 04:46 GMT

Linked news