आज मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और झारखंड में शीतलहर चलने का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा के कुछ इलाकों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की उम्मीद है।

इस बीच, दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता बहुत खराब कैटेगरी में बनी हुई है, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह 7 बजे औसत AQI 325 था।

Update: 2025-12-05 05:23 GMT

Linked news