हरियाणा बाढ़ संकट पर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा बाढ़ संकट पर बोले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा

रियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि “लगभग पूरा हरियाणा बाढ़ और जलभराव की चपेट में है। गांव-खेत, सड़कें-हाईवे और शहर जलमग्न हैं। प्रभावित लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं।”

हुड्डा ने सरकार से मांग की है कि तुरंत विशेष गिरदावरी कर 100% फसल मुआवज़ा और मकान-दुकानों के नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के राहत कार्यों की रफ्तार बेहद धीमी है और इसे तत्काल तेज़ करने की आवश्यकता है।

Update: 2025-09-05 13:47 GMT

Linked news