हिमाचल में भूस्खलन, कई सड़कों पर यातायात बाधित

हिमाचल के शिमला, सिरमौर और कुल्लू में भूस्खलन, कई सड़कों पर यातायात बाधित

हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल में अतिवर्षा के चलते कआ जगहों पर भूस्खलन की खबरें आई हैं। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि शिमला के रामपुर उपमंडल (ज्यूरी, एनएच-5), आनी के गांचवा, सिरमौर के नौहराधार और कुल्लू के अखाड़ा बाज़ार के पास भूस्खलन की कई घटनाएँ सामने आई हैं। स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी से जहाँ ख़तरा था, उन क्षेत्रों में कुछ घरों को ख़ाली करवाया गया है। बंद सड़कों को खोलने के प्रयास में हमारे कर्मठ कर्मी लगातार दिन-रात डटे हैं।

सुक्खू ने बताया कि वह प्रभावित क्षेत्रों के प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ख़राब रहने की चेतावनी जारी हुई है। ऐसे में आम जन से अनुरोध है कि यात्रा में सावधानी बरतें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Update: 2025-09-06 08:21 GMT

Linked news