BJP Lies : हमारे PM जो कहते हैं उसका कोई अर्थ नहीं होता,यह बताने के लिए धन्यवाद मिस्टर जेटली
BJP Lies : हमारे PM जो कहते हैं उसका कोई अर्थ नहीं होता,यह बताने के लिए धन्यवाद मिस्टर जेटली
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगाई आग को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में लगभग माफी मांगकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जेटली के इस माफीनामे से पीएम मोदी पर जोरदार हमला।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य सभा में सदन के नेता अरूण जेटली के उस बयान का मजाक उड़ाया जिसमें जेटली ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के देश के लिए योगदान अथवा उनकी प्रतिबद्वता पर सवाल उठाना प्रध्रानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा नहीं थी।
श्री गांधी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पर एक पोस्ट में कहा
“प्रिय श्रीमान जेटली जी, देश को यह बात याद दिलाने के लिए धन्यवाद कि हमारे प्रधानमंत्री जो कहते हैं उसका कोई अर्थ नहीं होता है या वह जो कहते हैं उसका कोई अर्थ होता है, बीजेपीलाईज।”
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="8763864077″>
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के साथ मिलकर गुजरात चुनाव के लिए षड़यंत्र रचा है।
मोदी के इस वक्तव्य को लेकर कांग्रेस काफी आक्रामक रूख अपनाए हुए थी और संसद में इस मामले को लेकर काफी हंगामा हो रहा है। जेटली ने राज्यसभा में बयान दिया था कि प्रधानमंत्री की ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि वह देश के प्रति डा़ सिंह के योगदान अथवा उनकी प्रतिबद्वता को लेकर कोई सवाल उठाएं।
इससे पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कह दिया था कि पीएम ने सदन में कोई वक्तव्य नहीं दिया है, इसलिए पीएम को माफी मांगने की आवश्यकता नहीं है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है चूँकि डॉ. मनमोहन सिंह राज्यसभा सदस्य भी हैं, इसलिए बिना सुबूत के इतना गंभीर आरोप लगाने पर पीएम के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव भी लाया जा सकता था। इसी फजीहत से बचने के लिए पीएम मोदी ने जेटली के मार्फत अप्रत्यक्ष रूप से माफी मांगी, जिस पर राहुल गांधी ने तंज कसा।
style="display:inline-block;width:300px;height:300px"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="8370577753″>
Dear Mr Jaitlie - thank you for reminding India that our PM never means what he says or says what he means. #BJPLies pic.twitter.com/I7n1f07GaX
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 27, 2017


