#breaking: अब तक की बड़ी ख़बरें | लेटेस्ट अपडेट 16 फरवरी 2024
Din bhar ki khabar | news of the day, hindi news india | Rahul Bharat jodo nyay yatra News | News Bulletin 16 February 2024 16 फरवरी 2024 की अब तक की बड़ी खबरें #DemocracyUnderAttack आयकर विभाग की तरफ से खातों पर लगाए प्रतिबंधों के मामले में आयकर ट्रिब्यूनल की तरफ से कांग्रेस को बड़ी...

x
Din bhar ki khabar | news of the day, hindi news india | Rahul Bharat jodo nyay yatra News | News Bulletin 16 February 2024
16 फरवरी 2024 की अब तक की बड़ी खबरें
#DemocracyUnderAttack
आयकर विभाग की तरफ से खातों पर लगाए प्रतिबंधों के मामले में आयकर ट्रिब्यूनल की तरफ से कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। पार्टी के नेता विवेक तन्खा ने बताया है कि इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस को अंतरिम राहत देते हुए उसे खातों को चलाने की छूट दी है। ट्रिब्यूनल इस मामले में अंतरिम राहत के लिए बुधवार को सुनवाई करेगा। इससे पहले पार्टी के प्रवक्ता अजय माकन ने सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि आयकर विभाग ने 2018-19 के आयकर रिटर्न के आधार पर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया है। उन्होंने कहा था कि आयकर विभाग ने इन दोनों खातों से 210 करोड़ रुपये की रिकवरी का भी आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे अकाउंट में जो भी क्राउडफंडिंग से जुटाई गई राशि है, उसे हमारी पहुंच से दूर कर दिया गया है। माकन ने कहा था कि चुनाव के एलान से महज दो हफ्ते पहले ही विपक्षी पार्टी का अकाउंट फ्रीज कर दिया गया। यह लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा है। माकन ने प्रेस कान्फ्रेंस बताया कि इस खाते में एक महीने की सैलरी भी दी है। हमने आयकर विभाग को उन दानकर्ताओं के नाम भी दिए हैं।
देश में फैल रही नफरत के पीछे डर और डर का कारण अन्याय : राहुल गांधी
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि आज देश में नफरत फैलाया जा रहा है। फैल रही नफरत के पीछे का कारण डर है और इस डर का कारण अन्याय है। आज देश के हर हिस्से में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर अन्याय हो रहा है। आज राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के क्रम में मोहनिया में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आज तक किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया है, जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों के 70 हजार करोड़ रुपए माफ कर दिए। उन्होंने एमएसपी की लीगल गारंटी देने की बात कही। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम किसानों को कानूनी गारंटी देंगे ताकि किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिल सके। यह एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। आज देश में हर तरफ अन्याय हो रहा है। यह सरकार अग्निवीरों को शहीद का दर्जा नहीं दे रही। उन्होंने देश में जाति गणना कराने की बात करते हुए कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो पूरे देश में जाति जनगणना कराएंगे। इससे पता लग सकेगा कितने लोगों के पास धन है। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में आज बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी साथ रहे। यह यात्रा शुक्रवार की शाम उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई।
सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के स्थगित होने की अफवाहों और फर्जी सूचनाओं के खिलाफ जारी की चेतावनी
किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है, जिनमें एक अफवाह है सीबीएसई परीक्षाओं के स्थगित होने की। इसको लेकर सीबीएसई ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि सीबीएसई की कोई भी परीक्षा स्थगित नहीं की जा रही है।
लालू नहीं, नीतीश को तय करना है कि वे भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे या राजद के साथ जाएंगे : सम्राट
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला रखने के बयान पर बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह नीतीश कुमार को तय करना है कि वे भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे या राजद के साथ जाएंगे। यह लालू प्रसाद को तय नहीं करना है।
रूस के विपक्षी नेता नवलनी की जेल में मौत
रूस के सबसे महत्वपूर्ण विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की आर्कटिक जेल कॉलोनी के अंदर जेल में मृत्यु हो गई है। वह यमालो-नेनेट्स जिले की जेल में पिछले एक दशक से कैद थे।
चंपई सोरेन सरकार में शामिल हुए आठ नए मंत्री, हेमंत के भाई ने भी ली शपथ,
झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन की नई सरकार के कैबिनेट का विस्तार किया गया है। शपथ लेने वालों में हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन और चाईबासा के विधायक दीपक बिरुआ को छोड़ सभी पुराने चेहरे हैं। आज शाम साढ़े चार से पांच बजे के बीच राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आठ मंत्रियों को शपथ दिलाई।
यूपी सीएम के पास सीधे अपनी बात रखने के बाद हटाए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सुप्रीम कोर्ट ने बहाल किया
सुप्रीम कोर्ट ने जिला न्यायपालिका के उस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सेवा में बहाल कर दिया है, जिसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल और तत्कालीन मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों के समक्ष सीधे अपनी समस्या रखने के कारण बर्खास्त कर दिया गया था।
शरद पवार ने पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट शरद पवार की याचिका को सूचीबद्ध करने पर विचार करेगा। दरअसल, पवार ने हाल ही में चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देते हुए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। बता दें कि बीते दिनों आयोग ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के गुट वाले एनसीपी को असली एनसीपी बताया था और उन्हें पार्टी का चुनाव चिन्ह घड़ी आवंटित किया था। इस पर शरद पवार ने आपत्ति जताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री का दावा, 70 दिनों में 25,000 नौकरियों में हुई भर्ती
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दावा किया है कि राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनने के 70 दिनों के भीतर 25,000 नौकरी पदों पर भर्ती की गई।
महाराष्ट्र में पिछडा वर्ग राज्य आयोग ने मराठा समुदाय के पिछडे वर्गों के बारे में किये गये सर्वेक्षण की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी
महाराष्ट्र में पिछडा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुनील शुकरे ने मराठा समुदाय के पिछडे वर्गों के बारे में किये गये सर्वेक्षण की रिपोर्ट मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सौंपी है। इस अवसर पर आयोग के सदस्य और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस उपस्थित थे।
आज इस बुलेटिन में बात होगी-
- कांग्रेस के अकाउंट बंद करने पर घिर गई मोदी सरकार
- किसानों के आंदोलन में आई तेजी
- भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस को मिला तेजस्वी का साथ
- नीतीश कुमार के एक बार फिर पलटी मारने का संकेत
News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें


