#breaking: अब तक की बड़ी ख़बरें | लेटेस्ट अपडेट 09 अगस्त 2023
देश | खेल | दुनिया 9 अगस्त 2023 की बड़ी ख़बरें और ताज़ा अपडेट | ताजा समाचार जानें 9 अगस्त 2023 के ताज़ा समाचार और बड़ी ख़बरें। इस अपडेट में शामिल हैं विश्व घटनाएं, राजनीतिक मोर्चे, व्यापार और अर्थव्यवस्था. News headlines in Hindi for school assembly

9 अगस्त 2023 की अब तक की बड़ी खबरें
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या हुई है | No Confidence Motion
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चल रही चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो महिलाओं की आपबीती साझा करते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति ने 'मणिपुर में भारत का कत्ल' किया है। उन्होंने कहा, "भाजपा की राजनीति ने मणिपुर में हमारे देश की हत्या कर दी। उन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या कर दी है। उन्होंने मणिपुर में भारत की हत्या कर दी है।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तक राज्य का दौरा नहीं किया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका 'अहंकार देश को वैसे ही जला रहा है, जैसे रावण के अहंकार ने लंका को जला दिया था।'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान के मानगढ़ धाम की अपनी यात्रा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि मणिपुर जलता रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा ने भारत माता की भावना को मार डाला है।
राज्यसभा ने आज डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल (डीपीडीपीबी), 2023 ध्वनि मत से पारित कर दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति मिलने के बाद यह विधेयक अब कानून बन जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे।
केरल का नाम 'केरलम' करने को लेकर विधानसभा में आज सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्र से राज्य का नाम बदलने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, "हमारे राज्य का नाम मलयालम भाषा में केरलम है। एक नवंबर, 1956 को भाषा के आधार पर राज्यों का गठन किया गया था। केरल दिवस भी एक नवंबर को है।"
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर जारी है। इसी क्रम में पूर्व डकैत मलखान सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्जी को 11 दिनों के बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें 29 जुलाई को सांस की गंभीर समस्याओं के बाद भर्ती कराया गया था।
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा 9 साल के अंदर 11.72 करोड़ लोगों के घर में शौचालय बनें। हर घर नल योजना के माध्यम से 12.65 करोड़ लोगों को जल से नल देने का काम मोदी सरकार ने किया।
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में विख्यात भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। यह चैंपियनशिप 19 अगस्त से बुडापेस्ट में शुरू होगी। युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि वह इस विशाल आयोजन के लिए 28 भारतीय एथलीट को राशि प्रदान करेगा।
News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें


