आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 27 जून 2025, Aaj Ki Taaja Khabar LIVE

देश-प्रदेश और राजनीति की बड़ी खबरें विस्तार से, मौसम की ताज़ा जानकारी, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें

महाराष्ट्र चुनाव में 76 लाख वोटों की गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट जाएगा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की थी बहुजन विकास आघाड़ी की याचिका

आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले का बयान, कहा संविधान से धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी शब्द हटाने पर होना चाहिए विचार। 1976 में 42वें संशोधन में जोड़े गए थे यह शब्द।

दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा संघ ने कभी भी संविधान को पूरी तरह से नहीं किया स्वीकार। बयान को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया साजिश

महाराष्ट्र में हिंदी विवाद पर साथ आए ठाकरे ब्रदर्स। कक्षा एक से पांच तक पढ़ाई जानी है हिंदी भाषा। दोनों पार्टियों ने आदेश के खिलाफ खोला मोर्चा।

पूर्व सीजीआई डीवाई चंद्रचूर का बयान - वन नेशन वन इलेक्शन पर जताई चिंता कहा इससे तो हाशिए पर चली जाएंगी क्षेत्रीय पार्टियां।

हवाई यात्राओं में सुरक्षा का मामला-विमान सुरक्षा पर नागरिक उड्डयन सचिव को संसदीय समिति ने किया 8 जुलाई को तलब।

राजा रघुवंशी मामले में नया अपडेट। आकाश और आनंद ने जान लेने के आरोप से कोर्ट में किया इंकार। दोनों पर राजा रघुवंशी की जान लेने का है आरोप।

आज देश भर में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा। पुरी में दिखा भव्य नजारा। प्रशासन ने ड्रोन से की भीड़ की निगरानी। सुरक्षा के रहे खास इंतजाम।

आरजेडी ने लांच किया बिहार चुनाव के लिए पार्टी का कैंपेन सॉन्ग। गाने का टाइटल- तेजस्वी अब की अहेंगे रोशन सवेरा लहेंगे। गाने में तेजस्वी को बताया गया है बिहार का बेटा

मध्य प्रदेश से आया अजीबोगरीब मामला। सीएम मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियों में पेट्रोल की जगह भरा पानी। सील किया गया पेट्रोल पंप।

पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी दे रहा चीन। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का बड़ा कबूलनामा। भारत चीन के रिश्तों में बढ़ सकता है तनाव।

भारत को दरकिनार करने का कोई इरादा नहीं, बांग्लादेश ने चीन पाकिस्तान के साथ गठबंधन बनाने से किया इंकार। क्या भारत के साथ रिश्तों में आएगी नरमी?

भारत के साथ होने वाली है बहुत बड़ी ट्रेड डील। चीन के साथ डील के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा बोले -लोकतंत्र से भटक रहा अमेरिका। देश को खोखला कर रही है ट्रंप सरकार। युवाओं से की इसे बचाने की अपील।

नेपाल में फिर राजनैतिक संकट। अल्पमत में आई ओली सरकार। मधेसी पार्टी जसपा ने वापस लिया समर्थन।

देश में तेजी से बढ़ रहा है इलेक्ट्रॉनिक्स का इस्तेमाल। चीन के विकल्प में दिख रहा भारतीय बाजार।

टाटा ग्रुप बना देश का सबसे वैल्यूएबल ब्रांड। $30 अरब डॉलर के आंकड़े को पार करने वाला बना देश का पहला ब्रांड। ब्रांड वैल्यू में हुई 10% की बढ़ोतरी।

ICC ने क्रिकेट के नियमों में किया बदलाव। टेस्ट में 60 सेकंड में शुरू करना होगा ओवर। दो वार्निंग के बाद कटेंगे पांच रन।

रश्मिका की अपकमिंग फिल्म मायसा का पहला पोस्टर जारी। एक्ट्रेस ने Instagram पर शेयर की फोटो। जल्द होगा रिलीज डेट का ऐलान।

स्वीट गेम्स 3 ने दी OTT पर दस्तक। Netflix पर हुई रिलीज़ इंसानियत और सत्ता की जंग पर केंद्रित है यह सीजन।

School Assembly News Headlines in Hindi for 28 June 2025