Live news of the country and the world 20 September 2025 | Aaj Tak Live

Aaj Tak Breaking News 20 September 2025

दिन भर की खबरें 20 सितंबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं..

19 सितंबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें

राहुल गांधी का वोट चोरी पर सीधा हमला, बीजेपी बेचैन और चुनाव आयोग बैकफुट पर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी को लेकर किए गए सीधे हमले के बाद जहां बीजेपी में बेचैनी दिखाई दे रही है, वहीं अब चुनाव आयोग भी बैकफुट पर नज़र आ रहा है।

चुनाव आयोग ने एक विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि कोई भी आम नागरिक ऑनलाइन किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से डिलीट नहीं कर सकता। आयोग ने कहा कि आलंद (कर्नाटक) और राजूरा (चंद्रपुर, महाराष्ट्र) में मतदाता सूची से छेड़छाड़ के संदिग्ध प्रयास पाए गए थे, जिनकी जाँच जारी है।

आयोग ने कहा कि उसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य मतदाता का नाम सूची में दर्ज हो और कोई भी अयोग्य व्यक्ति सूची में शामिल न हो।

राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी को लेकर किए गए सीधे हमले के बाद, बीजेपी खेमे में स्पष्ट बेचैनी नज़र आ रही है, वहीं अब चुनाव आयोग भी बैकफुट पर दिखाई दे रहा है। आयोग सफाई दे रहा है कि किसी भी वोटर का नाम बिना नोटिस और विधिसम्मत प्रक्रिया के डिलीट नहीं किया जा सकता। ऐसे में आलंद और राजूरा के मामले ने न सिर्फ़ चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि राजनीतिक माहौल को और अधिक गरमा दिया है।

'वोट चोरी' के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए BJP का टूलकिट

AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा है कि

'वोट चोरी' के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए BJP अपने टूलकिट से यासीन मलिक के हलफनामे का एक पन्ना ले आई और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को बदनाम करने लगी। कश्मीर में शांति और सुलह के लिए पिछले कई प्रधानमंत्रियों ने अलग-अलग प्रयास किए। सुलह के लिए स्टेकहोल्डर्स से संवाद किया।

खेड़ा ने कहा कि BJP ने उन तमाम प्रधानमंत्रियों के प्रयासों पर कीचड़ उछाला है। इसी के साथ उसने सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के अफसरों का मनोबल भी तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसे में BJP को जवाब देना चाहिए-

• RSS 2011 में यासीन मलिक से किस हैसियत से और क्यों मिल रही थी?

• विवेकानंद फाउंडेशन यासीन मलिक से क्यों मिल रही थी?

• यासीन मलिक के अनुसार उसका पासपोर्ट अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनवाया, तो क्या वाजपेयी जी राष्ट्रविरोधी हो गए?

• यासीन मलिक के अनुसार अजीत डोभाल उससे मिलते थे, तो क्या डोभाल देशद्रोही हो गए?

रजत शर्मा आए कांग्रेसियों के निशाने पर

इंडिया टीवी के मालिक रजत शर्मा कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव परिणाम पर रजत शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-

"GEN-Z ने राहुल गांधी को reject किया.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP की जीत."

रजत शर्मा के इस ट्वीट पर कांग्रेसियों ने रजत शर्म्ा को खरी खोटी सुनाई। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने लिखा-

"राजत शर्मा जैसे मोदीभक्त भोंपू आज चिल्ला रहे हैं “Gen Z ने कांग्रेस को नकारा”।

लेकिन सच्चाई ये है:

NSUI VP उम्मीदवार राहुल झांसला को 29,339 वोट, जबकि ABVP अध्यक्ष आर्यन मान को सिर्फ़ 28,841 वोट मिले।

तो राजत शर्मा जी, Gen Z ने कांग्रेस को नहीं, बल्कि तुम्हारे जैसे दलालों की तथाकथित पत्रकारिता को नकारा है! 🔥"

Live Updates

  • 20 Sept 2025 7:01 PM IST

    अभिनेता मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    अभिनेता मोहनलाल को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा।

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि

    "दादासाहेब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर, भारत सरकार को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि श्री मोहनलाल को प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा।

    मोहनलाल की शानदार फिल्मी सफ़र आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती है! 🌟

    भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए इस महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता को सम्मानित किया जा रहा है। 🎬

    उनकी बेजोड़ प्रतिभा, बहुमुखी प्रतिभा और अथक मेहनत ने भारतीय फिल्म इतिहास में एक स्वर्ण मानक स्थापित किया है। ✨

    📅 यह पुरस्कार 23 सितंबर, 2025 को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।"

  • 20 Sept 2025 10:37 AM IST

    कुर्मी समुदाय का 'रेल रोको' आंदोलन

    कुर्मी समुदाय को एसटी का दर्जा देने की मांग : 'रेल रोको' आंदोलन

    आदिवासी कुर्मी समुदाय को एसटी का दर्जा देने की मांग को लेकर, पश्चिम बंगाल राज्य अध्यक्ष राजेश महतो के नेतृत्व में कुर्मी समुदाय के लोग पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बांकुड़ा, झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में 'रेल रोको' आंदोलन और सड़क जाम करेंगे। स्थिति पर नज़र रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • 20 Sept 2025 10:34 AM IST

    एक दिवसीय दौरे पर गया जी पहुँचीं राष्ट्रपति

    गया जी पहुँचीं राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौर् पर बिहार के गया जी पहुँचीं। बिहार के राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने गया पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया।

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज (20 सितंबर, 2025) श्री विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए बिहार के गया के दौरे हैं।