देश दुनिया की लाइव खबरें 29 अगस्त 2025 | Aaj Tak Live
29 अगस्त 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ।

देश दुनिया की लाइव खबरें
Live news of the country and the world 29 August 2025
Aaj Tak Breaking News 29 August 2025
29 अगस्त 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं..
28 अगस्त 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें
मेजर ध्यानचन्द की जयंती
आज 29 अगस्त को है 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचन्द की जयंती
'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचन्द के करिश्माई खेल, हॉकी के प्रति जुनून, जज़्बा, समर्पण और उनकी उपलब्धियों ने विश्व में भारतीय हॉकी को पहचान दिलाई और गौरवान्वित किया
जयंती पर विनम्र नमन
#नॅशनलस्पोर्ट्सडय२०२५
जापान पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री जापान की यात्रा पर टोक्यो पहुंच गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया
"टोक्यो पहुँच गया हूँ। भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को निरंतर मज़बूत कर रहे हैं, और मैं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हूँ, जिससे मौजूदा साझेदारियों को और मज़बूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा।"
Live Updates
- 29 Aug 2025 11:17 AM IST
सचिन पायलट की प्रेस वार्ता
सचिन पायलट की गोपालगंज में प्रेस वार्ता
गोपालगंज, 29 अगस्त। बिहार का गोपालगंज आज वोटर अधिकार यात्रा की गूंज का गवाह बनेगा। गांधी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित प्रेस वार्ता में जनआवाज़ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता होंगे—
सचिन पायलट (पूर्व उपमुख्यमंत्री, राजस्थान)
मनोज कुमार झा (राज्यसभा सांसद, राजद)
कार्यक्रम का आयोजन 29 अगस्त 2025, दोपहर 1:30 बजे से किया जाएगा।
- 29 Aug 2025 10:42 AM IST
राहुल ने बिहार के पश्चिम चंपारण से मतदाता अधिकार यात्रा फिर से शुरू की
लाइव: दिन 13 | राहुल गांधी ने बिहार के पश्चिम चंपारण से मतदाता अधिकार यात्रा फिर से शुरू की।
- 29 Aug 2025 10:40 AM IST
पंजाब में बाढ़ से हालात चिंताजनक
पंजाब में बाढ़ से हालात चिंताजनक
पंजाब में बाढ़ से हालात चिंताजनक हैं। 830 से ज़्यादा गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं, खासकर गुरदासपुर में। सेना, बीएसएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंजाब पुलिस और स्वयंसेवकों द्वारा निकासी अभियान ज़ोरों पर है। अब तक 6,600 लोगों को बचाया जा चुका है।
📞 राज्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष (24x7): 0181-224-0064
- 29 Aug 2025 10:38 AM IST
यूक्रेन पर रूस के हवाई हमलों में 71 हताहत
यूक्रेन पर रूसी हवाई हमलों में 71 हताहत
यूक्रेन पर रूसी हवाई हमलों में राजधानी कीव में 23 लोगों की जान चली जाने और कम से कम 48 लोगों के घायल होने का समाचार है।
यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार, रूस ने रातोंरात - लगभग 600 ड्रोन और 31 मिसाइलें समेत 629 हथियार दागे - जो युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक के सबसे बड़े संयुक्त हमलों में से एक है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने इन हमलों की निंदा करते हुए इन्हें नागरिकों की भयावह और जानबूझकर की गई हत्या बताया।
- 29 Aug 2025 10:35 AM IST
आज का मौसम का हाल
मौसम का पूर्वानुमान
आज अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
गुजरात, केरल, गोवा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, विदर्भ और पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है।
उत्तर-पश्चिम भारत: पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब अलर्ट पर हैं।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और तेलंगाना में बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश 🌩️ की संभावना है।
- 29 Aug 2025 10:29 AM IST
दिल्ली एनसीआर में बारिश
दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना
अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली (अक्षरधाम, नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, हौजखास, मालवीयनगर, कालकाजी, महरौली, छतरपुर, आयानगर), एनसीआर (बहादुरगढ़) के कुछ स्थानों पर हल्की रुक-रुक कर बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है।
- 29 Aug 2025 10:27 AM IST
उर्जित पटेल होंगे IMF के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर
उर्जित पटेल बने IMF के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को तीन वर्ष की अवधि के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।
- 29 Aug 2025 10:25 AM IST
बारिश के चलते हरिद्वार में सभी स्कूल बंद
उत्तराखंड : बारिश के चलते हरिद्वार में सभी स्कूल बंद
सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद किए गए
हरिद्वार में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित


