World News: Donald Trump, Russia-Ukraine War और बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें | 14 Sept 2025
Global Headlines Today | World News 14 Sept 2025 | International Breaking News | डोनाल्ड ट्रंप, रूस-यूक्रेन जंग और बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें | ख़बरें विदेश की: ट्रंप की चर्चा, रूस-यूक्रेन युद्ध और ग्लोबल अपडेट
पहले एक नजर विश्व हेडलाइंस पर
- लंदन तक पहुंच सकते हैं रूसी ड्रोन।
- यूक्रेन ने जताई तीसरे विश्व युद्ध की आशंका।
- पोलैंड के बाद रोमानिया ने उतारे F16 लड़ाकू विमान।
लंदन में 1 लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे। कई पुलिसकर्मियों पर किया हमला। अवैध प्रवासियों को देश से निकालने की मांग।
हम युद्ध की साजिश नहीं रचते। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की 100 फीसदी टेरिफ की धमकी पर चीन का करारा पलटवार। टेरिफ को बताया समस्या को उलझाने वाला।
मैं यहां सत्ता का स्वाद चखने नहीं आई हूं। 6 महीने से ज्यादा नहीं रुकूंगी। नेपाल की अंतरिम पीएम के तौर पर पदभार संभालने के बाद बोलीं सुशीला कार्की।
अमेरिका और वेनेजुएला में और बढ़ा तनाव। कुछ ही दूरी पर यूएस ने तैनात किए पांच F35 जेट। वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने देश की संप्रभुता की रक्षा करने की खाई है कसम।
पाकिस्तान के खैबर पखतूनवा में हिंसक झड़प। सेना ने 45 आतंकी मार गिराए। 19 सैनिकों की भी मौत।
भारत के खिलाफ 500% टेरिफ की तैयारी। अमेरिकी सांसदों ने तैयार किया रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल। भारत पर फिर लगाया रूस को युद्ध में फंडिंग का आरोप।
इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ पूरी दुनिया में आक्रोश बढ़ता नजर आ रहा है। मुस्लिम देशों ने तो संयुक्त रूप से इजराइल के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। कतर में इजराइल के हवाई हमले के बाद से ही मुस्लिम देशों में गुस्सा है और अब दोहा में अरब और मुस्लिम नेताओं का सम्मेलन बुलाया गया है जिसमें इजराइल के खिलाफ एक नया नाटो बनाने पर भी फैसला हो सकता है। वहीं अमेरिका के दरवाजे भी नेतन्याहू के लिए बंद होते दिखाई दे रहे हैं। न्यूयॉर्क पहुंचते ही नेतन्याहू की गिरफ्तारी का ऐलान किया जा रहा है। तो इजराइल के खिलाफ बनेगा नाटो।


