Breaking: अब तक की बड़ी ख़बरें | लेटेस्ट अपडेट 27 नवंबर 2024 | दिन भर की बड़ी ख़बरें
News Bulletin 27 November 2024. आज की प्रमुख खबरें | न्यूज़ बुलेटिन. News headlines in Hindi for school assembly for 28 November 2024, आज का मॉर्निंग बुलेटिन.

Din bhar ki khabar | news of the day, Hindi news india | Rahul Bharat jodo nyay yatra News | News Bulletin 27 November 2024
आज की प्रमुख खबरें | न्यूज़ बुलेटिन
नमस्कार! आपका स्वागत है। हम लाते हैं आपके लिए ताज़ा ख़बरें। चलिए जानते हैं आज की प्रमुख ख़बरें:
Hindi News Bulletin | हिंदी समाचार बुलेटिन – 27 नवम्बर 2024
बुलेटिन - 27 नवम्बर 2024
अखिलेश यादव का बयान :
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने न्यायिक प्रक्रिया के महत्व पर जोर देते हुए कहा है कि इसका आधार ‘साक्ष्य’ होना चाहिए, न कि ‘स्वप्न’। उन्होंने संभल हादसे में आरोपितों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। अखिलेश ने यह भी कहा कि यदि न्यायिक प्रणाली पर लोगों का विश्वास डगमगाता है, तो इसका सबसे बड़ा नुकसान वकीलों को होगा।
तेजस्वी यादव का बयान :
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं में "झूठ बोलो, ईनाम पाओ" की प्रतियोगिता चल रही है। तेजस्वी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आरक्षण पर दिए गए बयान को खारिज करते हुए बिहार के पिछड़ा और अति-पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख किया।
पवन खेड़ा का आरोप
नोटबंदी पर सरकार की नीति को निशाना बनाते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार के आंकड़े बताते हैं कि नकली ₹500 और ₹2000 के नोटों में भारी उछाल आया है। पवन खेड़ा ने इसे नोटबंदी की नाकामी बताया और कहा कि इस नीति ने अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया।
मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान
दिल्ली विश्वविद्यालय में एनएसयूआई की जीत को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति युवा वर्ग की स्वीकृति बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी छात्रों के मुद्दों को उठाती रहेगी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा का बड़ा दावा
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दावा किया कि अगर चुनाव बैलट पेपर से होते तो INDIA गठबंधन को झारखंड में 75 सीटें मिलतीं। पार्टी ने भाजपा पर तानाशाही शासन करने का आरोप लगाया और झारखंडियों का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए जल्द लौटाने की मांग की।
बांग्लादेश परप्रियंका गांधी का बयान
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि वहां हो रही हिंसा के खिलाफ भारत सरकार को बांग्लादेश सरकार से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग करनी चाहिए।
अडानी फाइल्स पर जयराम रमेश का बयान
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अडानी ग्रुप से जुड़े ताजे खुलासों पर सरकार से तत्काल चर्चा करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सरकार विपक्ष की मांग के बावजूद इस पर चर्चा से भाग रही है।
राष्ट्रपति भवन में बदलाव
राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी 30 नवंबर से शीतकालीन समय अनुसार सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
मिशन मौसम
भारत मौसम विभाग ने देश भर में डॉपलर मौसम रडार नेटवर्क को बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस मिशन का उद्देश्य मौसम पूर्वानुमान प्रणाली की सटीकता को बढ़ाना है, जिसके तहत 34 नए रडार की आपूर्ति का आदेश दिया गया है।
बजरंग पूनिया का निलंबन
राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी NADA ने अँतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त बजरंग पूनिया को डोपिंग संहिता के उल्लंघन के कारण चार साल के लिए निलंबित कर दिया है। पूनिया ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि NADA कभी भी उनका डोपिंग टेस्ट कर सकता है, यदि वह वैध किट का उपयोग करें।
संसद में आज भी हंगामे के आसार
अडानी मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में कल भी हंगामे की संभावना है। विपक्ष ने पीएम मोदी और अडानी के रिश्तों की पूरी जांच की मांग की है।
यह था आज का मॉर्निंग बुलेटिन, बने रहिए हमारे साथ।
इन सभी खबरों पर हम नज़र बनाए रखेंगे। हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें और वीडियो को लाइक करें। धन्यवाद!
News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें


