28 जुलाई की अब तक की बड़ी खबरें

जानें 28 जुलाई 2023 के ताज़ा समाचार और बड़ी ख़बरें। इस अपडेट में शामिल हैं विश्व घटनाएं, राजनीतिक मोर्चे, व्यापार और अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, विज्ञान और प्रोधोगिकी की नवीनतम प्रगतियाँ और अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं। आपको देशी और अंतरराष्ट्रीय मामलों से रुबरु कराएगा यह समाचार समयसीमा के सभी महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक रखेगा। जुड़े रहें और दुनिया के सबसे बड़े समाचारों से अपडेट रहें।

फाइनल से बाहर हो गई भारतीय पुरुष हॉकी टीम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने जुझारु प्रदर्शन के बावजूद स्पेन में चल रहे 100वीं वर्षगांठ स्पेनिश हॉकी फेडरेशन-इंटरनेशनल टूर्नामेंट (टोरनेओ डेल सेंटेनारियो) में फाइनल की रेस से बाहर हो गई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने तीसरे मैच में इंग्लैंड को 1-1 से बराबरी पर रोका जरूर लेकिन वो फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे।

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और ओडिसा में अगले तीन दिन तक होगी अत्‍यधिक वर्षा

मौसम विभाग ने आज से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के आस-पास के क्षेत्र और ओडिशा सहित पूर्वी भारत में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। अगले तीन दिनों के दौरान इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

अभिषेक बनर्जी के खिलाफ लुकआउट नोटिस वापस लेने का सुप्रीम आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने आज ईडी को पश्चिम बंगाल में कथित कोयला मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) वापस लेने का आदेश दिया।

बिहार के गोपालगंज में मोहर्रम जुलूस के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 10 झुलसे

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के गोपालगंज जिले के उचाकागांव थाना क्षेत्र में आज मोहर्रम की नौवीं तारीख को निकले जुलूस में शामिल कुछ लोग हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए, जिससे कम से कम 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अरुणाचल प्रदेश में महसूस हुए भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने कहा है कि आज अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है।

जापान ओपन बैडमिंटन के पुरुष सिंगल के सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन

भारत के लक्ष्य सेन जापान ओपन बैडिमंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। आज जापान के कोकी वातानबे को उन्होंने 21-15, 21-19 से हराया। हालांकि पुरूष डबल्स में भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई।

विपक्ष का आरोप- संविधान और संसदीय कानूनों की अवहेलना कर रही है सरकार

विपक्ष ने केंद्र सरकार पर संविधान और संसदीय कानूनों की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। विपक्षी सांसदों का कहना है कि विपक्ष द्वारा प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव को अध्यक्ष द्वारा स्वीकार किया जाता था‌, जब तक उस प्रस्ताव पर बहस और मतदान नहीं हो जाता, तब तक कोई अन्य विधायी कार्य नहीं किया जाता था। भाजपा सरकार इन नियमों का उल्लंघन कर रही है। बता दें मणिपुर की जमीनी हकीकत को समझने के लिए इंडिया गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर का दौरा करेगा।

वर्नोन गोंसाल्वेस और अरुण फरेरा को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने आज भीमा कोरेगांव मामले के आरोपी वर्नोन गोंसाल्वेस और अरुण फरेरा को जमानत दे दी। दोनों अगस्त 2018 से जेल में बंद थे। न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने दोनों को जमानत दी। उन पर माओवादियों से उनके कथित संबंधों के लिए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरएलडी की मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने और हिंसा की घटनाओं की सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की है। रालोद (आरएलडी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि उन्होंने जिला पदाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा है।

राज्यसभा 31 जुलाई तक के लिए स्थगित



आज प्रातः 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अतीत की परंपरा का हवाला देते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर तुरंत चर्चा कराने की मांग की। विपक्षी सांसदों ने मणिपुर को लेकर भी नारे लगाए।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन नियम कानून से चलता है। उन्होंने अधीर रंजन चौधरी से कहा प्रश्नकाल चलने दें।

हंगामे के बीच बिरला ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

 

News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें