#breaking: अब तक की बड़ी ख़बरें | लेटेस्ट अपडेट 30 जुलाई 2023
30 जुलाई 2023 की देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें और ताज़ा अपडेट | ताजा समाचार जानें 30 जुलाई 2023 के ताज़ा समाचार और बड़ी ख़बरें। इस अपडेट में शामिल हैं विश्व घटनाएं, राजनीतिक मोर्चे, व्यापार और अर्थव्यवस्था।

30 जुलाई की अब तक की बड़ी खबरें
मणिपुर: राज्यपाल महिला नग्न परेड पीड़िताओं से मिलीं
मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कल दो युवा आदिवासी महिलाओं से मुलाकात की, जिन्हें 4 मई को भीड़ ने नग्न घुमाया था। उन्होंने पीड़िताओं के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का चेक सौंपा।
निशा बिस्वाल बनीं अमरीकी अंतर्राष्ट्रीय विकास वित्त निगम की उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी
भारतीय-अमरीकी नीति विशेषज्ञ निशा बिस्वाल अमरीकी अंतर्राष्ट्रीय विकास वित्त निगम- (यू.एस.आई.डी.एफ.सी) की उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी बन गई हैं। अमरीकी सीनेट निशा बिस्वाल (NishaBiswal) की US IDFC में नियुक्ति की पुष्टि की।
घुटने की चोट के इलाज के बाद राहुल केरल की आर्य वैद्यशाला से दिल्ली लौटे
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की प्रसिद्ध कोट्टक्कल आर्य वैद्यशाला में अपना आयुर्वेदिक उपचार पूरा कराकर राष्ट्रीय राजधानी लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें केरल के कोट्टक्कल में कायाकल्प जैसा अनुभव हुआ।
बारिश के बाद एनसीआर में हेपेटाइटिस ए और ई मामलों में हुई वृद्धि, आई फ्लू भी फैला
यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी बरसात के मौसम में आई फ्लू हेपेटाइटिस ए और ई की बीमारी का खतरा बढ़ गया है, यह खतरा तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है और लोग इसकी चपेट में भी आ रहे हैं।
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में चीन ने तीरंदाजी कंपाउंड पुरुष टीम का खिताब जीता, भारत को कांस्य
चीन ने रविवार को फ्रांस को 231-224 से हराकर 31वें एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में तीरंदाजी कंपाउंड पुरुष टीम का खिताब जीता जबकि भारत को कांस्य पदक मिला।
शेखी बघारना भाजपा सरकार की पहचान : चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 'घमंड और अतिशयोक्ति' सत्ताधारी सरकार की पहचान है।
मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि शहीद पुरुषों और महिलाओं के सम्मान के लिए जल्द ही 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान शुरू किया जाएगा। अपने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी।
इसरो ने श्रीहरिकोटा से PSLV-C56 रॉकेट पर 7 सिंगापुरी उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
भारत का सेमीकंडक्टर मिशन पर बोले जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है कि, भारत का सेमीकंडक्टर मिशन न केवल घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने के बारे में है, बल्कि इसका उद्देश्य विश्वसनीय विनिर्माण की वैश्विक मांग में योगदान देना भी है।
News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें


