Din bhar ki khabar | news of the day, Hindi news india | Rahul Bharat jodo nyay yatra News | News Bulletin 06 November 2024

आज की प्रमुख खबरें | न्यूज़ बुलेटिन

नमस्कार! आपका स्वागत है। हम लाते हैं आपके लिए ताज़ा ख़बरें। चलिए जानते हैं आज की प्रमुख ख़बरें:

Hindi News Bulletin | हिंदी समाचार बुलेटिन – 7 नवम्बर 2024

'महाराष्ट्र की जनता को यह पसंद नहीं', योगी के 'बटेंगे तो कटेंगे' बयान पर बोले अजित पवार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महाराष्ट्र में चुनावी रैली की है। वहीं योगी के बटेंगे तो कटेंगे वाले नारे पर भाजपा की सहयोगी और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अजित पवार ने कहा है कि राज्य के लोग इस तरह की टिप्पणियों की सराहना नहीं करते हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आगे कहा कि, महाराष्ट्र के लोग हमेशा से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में यकीन रखते हैं।

ट्रूकॉलर के दफ्तरों पर आयकर विभाग का सर्वे

कॉलर आईडी एप ट्रूकॉलर के दफ्तरों पर आयकर विभाग के सर्वे की खबर सामने आई है। समाचारों के मुताबिक सर्वे की यह कार्रवाई मुंबई और गुरुग्राम में स्थित दफ्तरों पर हुई है।

कांग्रेस का फडणवीस की लाल किताब पर पलटवार

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की लाल किताब वाली टिप्पणी पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा कि यह वही संविधान है जिसे पीएम मोदी बदलना चाहते हैं और जिसकी 1949 में आरएसएस ने आलोचना की थी।

CPCB ने एनजीटी को बताया 'मौत को वायु प्रदूषण से जोड़ने वाला लैंसेट का अध्ययन पूरी तरह सच नहीं'

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में लैंसेट के एक अध्ययन के निष्कर्षों का विरोध किया। इस अध्ययन में कहा गया था कि देश के दस प्रमुख शहरों में वायु की गुणवत्ता खराब होने के कारण मृत्यु दर पर गंभीर असर पड़ा है। सीपीसीबी ने कहा कि इस अध्ययन के आंकड़े पूरी तरह से सही नहीं हैं।

सिंधिया पर कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पलटवार करते हुए उन्हें याद दिलाया कि उनके पूर्वजों ने ब्रिटिश काल में ईस्ट इंडिया कंपनी का समर्थन किया था। कांग्रेस ने यह ताजा हमला सिंधिया की उस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर किया गया है, जिसमें उन्होंने पार्टी के नेता राहुल गांधी की आलोचना की थी।

'मैं व्यापार नहीं, बल्कि एकाधिकार विरोधी हूं'- राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह व्यापार विरोधी नहीं हैं, जैसा कि भाजपा कह रही है, बल्कि वह एकाधिकार और अल्पाधिकार बनाने के विरोधी हैं। उनकी ये टिप्पणी एक समाचार पत्र में एक लेख लिखने के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मूल ईस्ट इंडिया कंपनी 150 साल पहले खत्म हो गई थी, लेकिन उसके बाद पैदा हुआ डर फिर से वापस आ गया है, क्योंकि एकाधिकारियों की एक नई नस्ल ने उसकी जगह ले ली

राष्ट्रपति ने INS विक्रांत पर सवार होकर देखा समुद्री अभियान,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत की यात्रा की और भारतीय नौसेना के बहुपक्षीय अभियानों का प्रदर्शन देखा। यह कार्यक्रम अरब सागर में गोवा तट के करीब हुआ।

इन सभी खबरों पर हम नज़र बनाए रखेंगे। हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें और वीडियो को लाइक करें। धन्यवाद!

News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें