Breaking: अब तक की बड़ी ख़बरें | लेटेस्ट अपडेट 10 नवंबर 2024 | दिन भर की बड़ी ख़बरें

Din bhar ki khabar | news of the day, Hindi news india | Rahul Bharat jodo nyay yatra News | News Bulletin 10 November 2024

आज की प्रमुख खबरें | न्यूज़ बुलेटिन

नमस्कार! आपका स्वागत है। हम लाते हैं आपके लिए ताज़ा ख़बरें। चलिए जानते हैं आज की प्रमुख ख़बरें:

Hindi News Bulletin | हिंदी समाचार बुलेटिन – 10 नवम्बर 2024

INDIA का 'महाराष्ट्रनामा' लॉन्च

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले, विपक्षी गठबंधन INDIA ने अपनी नई रणनीति 'महाराष्ट्रनामा' लॉन्च की है। इस योजना के तहत, गठबंधन ने राज्य के मौजूदा राजनीतिक माहौल को चुनौती देने के लिए कई अहम मुद्दों पर फोकस किया है।

कांग्रेस के महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने वायनाड में एक रैली में बताया, "मेरी दादी, इंदिरा गांधी जी, भारत के आदिवासी लोगों के प्रति गहरी श्रद्धा और संबंध रखती थीं। उन्हें यह विश्वास था कि उनका संतुलित जीवन, जो प्रकृति से जुड़ा हुआ है, आदर्श जीवन जीने का तरीका है। इसी सोच के साथ उन्होंने उनके कल्याण के लिए कई कदम उठाए, और यूपीए सरकार ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए फ़ॉरेस्ट राइट्स एक्ट, MGNREGA और Right to Education जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए।"

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "बीजेपी धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती है। ये लोग महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, लेकिन क्या कभी किसी महिला को RSS प्रमुख बनाया गया? इनकी नीतियां संविधान के खिलाफ हैं, जबकि हमने समान अधिकार देकर भेदभाव को समाप्त किया। इसलिए, इस चुनाव में आपका वोट संविधान और देश की मजबूती के लिए जरूरी है।"

शिवसेना (यूबीटी) आदित्य ठाकरे ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "महाराष्ट्र के मुख्य मुद्दे महंगाई और बेरोज़गारी हैं। बीजेपी को इन पर बात करनी चाहिए। महाराष्ट्र में किसानों की स्थिति क्या है? महिलाओं की सुरक्षा के लिए बीजेपी ने क्या किया? सभी रोजगार के अवसर और कारोबार गुजरात में शिफ्ट हो गए हैं। बीजेपी का मकसद सिर्फ लोगों को बांटना और फिर उनका शोषण करना है।"

झारखंड के गुमला में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "झारखंड में घुसपैठ रोकने के लिए, युवाओं को रोजगार देने के लिए, झारखंड की पहचान बचाने के लिए, महिलाओं की सुरक्षा के लिए भाजपा सरकार चाहिए..."

भारत सरकार के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा, "आज पूरी दुनिया भारत की कहानी को सराह रही है। दुनिया देख रही है कि भारत में कैसे नए एयरपोर्ट, मेट्रो और राष्ट्रीय राजमार्ग बने हैं। यह बदलाव और प्रगति भारत के भविष्य को उज्जवल बनाएंगे।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में एक सभा में कहा, "हमने बीजेपी का संकल्प पत्र लॉन्च किया है, जबकि महाविकास आघाड़ी के वादे सिर्फ वोट पाने के लिए हैं। पीएम मोदी ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है। आर्टिकल 370 हटाना, राम मंदिर बनवाना, और ट्रिपल तालाक को समाप्त करना इसका उदाहरण है।"

शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है, "बीजेपी ने जो 'जुमला पत्र' जारी किया है, उसमें सिर्फ झूठ और धोखाधड़ी की बातें हैं। महाविकास आघाड़ी ने राज्य की भलाई के लिए काम किया, जबकि बीजेपी ने महाराष्ट्र को लूटा।"

लेबनान की राजधानी बेरूत पर इजरायल का बड़ा हमला, 40 से ज्यादा लोगों की जान जाने की खबर

इजरायल की तरफ से हिजबुल्लाह के ठिकानों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. इस हमले में कई नाबालिगों की भी जान चली गयी. जानकारी के अनुसार इस हमले में 40 लोगों की मौत हो गयी. इजरायली सेना ने पहले शहर के कई हिस्सों को खाली करने का आदेश दिया था.

हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर हमले का किया दावा

हूती विद्रोहियों ने इजरायल के नेवातिम एयरबेस को एक 'बैलिस्टिक मिसाइल' से निशाना बनाने का दावा किया. इसके अलावा ग्रुप की ओर से कहा गया कि उसने यमन के अल-जौफ प्रांत के ऊपर एक अमेरिकी 'एमक्यू-9 रीपर' ड्रोन को मार गिराया है.

इन सभी खबरों पर हम नज़र बनाए रखेंगे। हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें और वीडियो को लाइक करें। धन्यवाद!

News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें