भाजपा जाए तो जीवन बच जाए- अखिलेश यादव
भाजपा जाए तो जीवन बच जाए- अखिलेश यादव का भाजपा पर तगड़ा प्रहार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीएलओ की मौत के लिए भाजपा को सीधे जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि
"दुख का कारण जब पहले से पता है तो दुख की घड़ी को आने ही क्यों दिया? चुनाव जीतने के लिए भाजपा, उनके संगी-साथी व कुछ भ्रष्ट अधिकारी कई बीएलओ की मौत के दोषी बन गये हैं। भाजपा जितनी वीभत्स राजनीति तो महाकाव्यों के खलनायकों ने भी नहीं की थी।
हम मृतक के परिवार को 2 लाख की आर्थिक सहायता देंगे, भाजपा सरकार 1 करोड़ रुपया और नौकरी दे।
जनता पूछ रही है भाजपाइयों के हृदय नहीं है क्या? क्या सभी भाजपाई संवेदनहीन, निर्दयी और क्रूर हो गये हैं?
भाजपा जाए तो जीवन बच जाए!"
Next Story

