प्रियंका गांधी का मीडिया पर सवाल: संसद चलाना ही नहीं चाहती मोदी सरकार
प्रियंका गांधी ने कहा— सरकरा से सवाल पूछने से क्यों बच रहा है मीडिया, संसद सत्र खुद सरकार कर रही है बाधित
कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मीडिया से सवाल किया कि सरकार की जवाबदेही तय करने वाले मुद्दों पर सवाल क्यों नहीं पूछे जा रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार स्वयं संसद सत्र को बाधित कर रही है और संसदीय कार्य मंत्री तक Question Hour में व्यवधान डाल रहे हैं।
उनका कहना था कि सरकार संसद चलाने में रुचि नहीं दिखा रही, यही वजह है कि प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा की कांग्रेस की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है।
Next Story

