पंजाब में बाढ़पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, बांटा दुख दर्द
पंजाब में बाढ़पीड़ितों से मिले राहुल
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आज बाढ़पीडितों से मिले। बाढ़पीडितों से मिलने के बाद राहुल ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा-
"बाढ़ ने पंजाब में भीषण तबाही मचाई है।
आज घोनेवाल में गांववासियों से मिला - उजड़े आशियाने, बर्बाद खेत, बिखरी ज़िंदगियां। दर्द आंखों में साफ दिखता है, मगर हौसला अटूट है।
राज्य और केंद्र सरकार दोनों हर हाल में ये सुनिश्चित करें कि राहत पैकेज और मुआवज़ा बिना देरी पीड़ितों के हाथों तक पहुंचे, जिन्हें इस वक्त इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।
इस त्रासदी में मैं हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। उनकी आवाज़ बुलंद करूंगा और उन्हें हर संभव मदद दिलाना मेरा संकल्प है।"
Next Story

