बिहार चुनाव 2025: अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की, भरोसा दिलाया कि इंडिया ब्लॉक "पूरी तरह एकजुट" है

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि बिहार में इंडिया ब्लॉक पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की मजबूती स्पष्ट हो जाएगी। गहलोत ने मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए उन्हें प्रायोजित अभियान बताया।

अशोक गहलोत कहते हैं, "हमारी अच्छी चर्चा हुई। कल प्रेस कॉन्फ्रेंस है। कल सारा कन्फ्यूजन दूर हो जाएगा। महागठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है। बिहार में 243 सीटें हैं, 5-10 सीटों पर फ्रेंडली फाइट हो सकती है..."

उन्होंने कहा कि,

"बिहार में भाजपा द्वारा महागठबंधन में फूट डालने एवं माहौल खराब करने के उद्देश्य से प्रायोजित कैंपेन चलाया गया। ऐसा माहौल बना दिया गया जैसे महागठबंधन में आपस में फूट डल गई है।

243 सीटों में 5-7 सीटों पर स्थानीय नेताओं एवं समीकरणों के कारण कई बार फ्रेंड्ली फाइट जैसी परिस्थिति बन जाती है। यह बहुत छोटी संख्या है परन्तु इसे लेकर मीडिया में महागठबंधन के खिलाफ कैंपेन चला दिया गया जबकि असलियत में कोई भी परेशानी नहीं है।

बिहार अब बदलाव चाहता है एवं पूरे बिहार की जनता समझ रही है कि प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जीत देश एवं प्रदेश के हित में है।"