आज चंडीगढ़ में वोट चोरी के मुद्दे पर हरियाणा विधानसभा परिसर में पैदल मार्च कर ECI के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि ये सिर्फ़ हमारी नहीं, जनता की लड़ाई है। अपने वोट, अपने अधिकार और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। हम लोकतंत्र की हत्या किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।