कश्मीर का शेष भारत से संपर्क कटा, यमुना का बढ़ता जलस्तर दिल्ली के लिए ख़तरा

गुरुवार को लगातार और मूसलाधार बारिश ने उत्तरी राज्यों में तबाह मचा दी है। हिमाचल प्रदेश मानसून की शुरुआत से ही प्राकृतिक आपदा की चपेट में है और यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली भी अब बाढ़ की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण शैक्षणिक संस्थान बंद हो गए हैं, सामान्य जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और व्यापार ठप हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।