#DegreeFitHaiChallenge : संजय झा ने मोदी को दी अपनी डिग्री दिखाने की चुनौती
#DegreeFitHaiChallenge : संजय झा ने मोदी को दी अपनी डिग्री दिखाने की चुनौती
नई दिल्ली,25 मई। कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी डिग्री दिखाने की चुनौती दी है।
कांग्रेस नेता ने अपनी बीए, एमए और एमबीए की डिग्री माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा –
“मिस्टर मोदी, मैं अपनी बीए, एमए और एमबीए की डिग्री यहां रख रहा हूँ। क्या आप #DegreeFitHaiChallenge के लिए तैयार हैं ? मैं बहुत उम्मीदों के साथ आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं।“
बता दें प्रधानमंत्री मोदीकी डिग्री और शिक्षा को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेटर विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज मंजूर कर लिया था। गुरुवार को प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर विराट कोहली को जवाब देते हुए लिखा था, ‘विराट मैं आपकी चुनौती स्वीकार करता हूं। जल्दी ही फिटनेस संबधी अपना एक वीडियो शेयर करूंगा।’
इससे पहले विराट कोहली ने ट्विटर पर एक्सरसाइज करते हुए अपना एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को फिटनेस का चैलेंज दिया था।
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="5649734626″>
Dear Mr Modi, @narendramodi , I am putting up my BA, MA and MBA degrees here . Are you ready for the #DegreeFitHaiChallenge ? I await your response with high expectations. pic.twitter.com/ygyC4KeWai
— Sanjay Jha (@JhaSanjay) May 24, 2018


