19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं : इतिहास में आज का दिन
देश | दुनिया | समाचार Important events of December 19: Today in history. आज का इतिहास 19 दिसंबर : इतिहास में आज का दिन. भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

इतिहास में आज का दिन, today in history
भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज 19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
Important events of December 19: Today in history
आज का इतिहास 19 दिसंबर : इतिहास में आज का दिन
नई दिल्ली 19 दिसंबर 2019: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
19 दिसंबर 1842-अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।
19 दिसंबर 1919-भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का जन्म।
19 दिसंबर 1927-महान स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फाँसी दे दी।
19 दिसंबर 1934-भारत की पहली और महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का जन्म।
19 दिसंबर 1937-भारत के भूतपूर्व 32वें मुख्य न्यायाधीश जी. बी. पटनायक का जन्म।
19 दिसंबर 1941- जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर (German dictator Adolf Hitler) ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली और जर्मन सेना का कमांडर इन चीफ बना।
19 दिसंबर 1961-गोवा को पुर्तग़ाल की गुलामी से आजादी मिली। ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा, दमन और दीव को पुर्तग़ाल से मुक्त कराया।
19 दिसंबर 1997-इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक टाइटैनिक रिलीज हुई। फिल्म में लियोनार्डो डि कैप्रियो और केट विंसलेट मुख्य भूमिका में थे।
19 दिसंबर 1998-अमर्त्य सेन को बंगलादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा।
19 दिसंबर 2003-अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।
19 दिसंबर 2005-अफ़ग़ानिस्तान में तीन दशक बाद लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।
19 दिसंबर 2012-पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं। हालांकि, 2017 में उन्हें भ्रष्टाचार के चलते पद से हटा दिया गया। अगस्त 2018 में उन्हें 25 साल की सजा सुनाई गई थी।
19 दिसंबर 2016-लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र का निधन।


