मसीहुद्दीन संजरी
यूरोपीय यूनियन अधिदेशाधीन एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि ISIS को विस्फाेटक बनाने के लिए आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति विश्व के 20 देशाें की 51 कंपनियां कर रही हैं, जिनमें सात का सम्बंध भारत से है।

खास बात यह है कि यह उपकरण भारत में बने हैं और भारत से ही लेबनान के रास्ते ISIS को भेजे गए हैं।
मात्र एक अखबारी रिपोर्ट पर ज़ाकिर नाइक को बंगलादेश में आतंकी घटना अंजाम देने वालों के साथ जोड़ने और उसका चरित्रहनन करने वाला भारतीय मीडिया और केंद्र सरकार को उन कंपनियों के बारे में कोई जानकारी है? क्या उन कंपनियों की जांच की जाएगी? उनकी पहचान कर के सरकार आतंकवादियों की मदद करने के लिए उचित धाराओं में मुकदमा चलाएगी?

भारतीय मीडिया उन कंपनियों की पोल खोलने के लिए उसी तरह चिल्लाएगा और एंकर अपनी कुर्सियों से उछल उछल कर उसी तरह शब्द बाण चलाएंगे?
रिपोर्ट के मुताबिक भारत की जो कम्पनियां कथित रूप से ISIS को विस्फोटक सामग्री उपलब्ध करवा रही हैं उनके नाम- गल्फऑइल कॉर्पोनेशंस, सोलर इंडस्ट्रीज, प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स, राजस्थान एक्सप्लोसिव्स, चामुंडी एक्सप्लोसिव्स, इकॉनोमिक एक्स्प्लोसिव्स और आइडियल इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव्स हैं।
Seven Indian companies supplying components to ISIS: Report

धार्मिक आधार पर जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने वाली सरकार को बताना चाहिए कि इन कंपनियों में कितनों के मालिक मुसलमान हैं।
मात्र किसी आतंकी के ज़ाकिर नाइक से प्रभावित होने की अफवाह पर अगर ज़ाकिर नाइक के खिलाफ मीडिया डब्बा बजाना शुरू कर देता है और सरकार उच्चतम स्तर पर सक्रिय हो जाती है। जांच एजेंसियां जांच शुरू कर देती हैं।
सोशल मीडिया पर कथित रूप से मुस्लिम नौजवानों का ISIS की तरफ रूझान मात्र होने के आरोप पर जांच एजेंसियां उनकी गिरफ्तारी तक करती हैं।

तो मीडिया को यह बताना चाहिए कि उसके डब्बे इस रिपोर्ट पर खामोश क्यों हैं ?

हालांकि यह केवल किसी अखबारी रिपोर्ट के मुकाबले में ज्यादा विश्वस्नीय है। सरकार आतंक के खिलाफ बहुत सख्त है। मध्यपूर्व के देशों (जो ISIS से सबसे ज़्यादा पीड़ित हैं) से उसे इस मुद्दे पर हमेश सहयोग की अपेक्षा रहती है और वह मिलता भी रहा है। वह इन कंपनियों के खिलाफ क्या कारवाई करने जा रही है?
और एनआईए को देश को यह बताना चाहिए कि इन भारतीय कंपनियों मामले में उसकी तत्परता कहां चली गई? क्या उसने इस रिपोर्ट पर कोई संज्ञान लिया है?

ढोंग मत करो।
कुछ नहीं कर सकते तो एक बार कह दो कि ISIS के आतंक से दुनिया को पाक करने के बहाने से प्रताणित करने के लिए तुम्हें केवल मुसलमान चाहिए।
Save

Save