Latest news 20 October 2024, दिन भर की बड़ी ख़बरें
Today's big news 20 October 2024. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news.

Today's big news 20 October 2024. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news.
आज रात्रि की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this night | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
इस विस्तृत राउंडअप में 20 अक्टूबर 2024 की सबसे बड़ी खबरों से ( biggest news highlights) अपडेट रहें। ब्रेकिंग पॉलिटिकल अपडेट, आर्थिक बदलाव और अंतरराष्ट्रीय मामलों से लेकर प्रमुख सामाजिक घटनाक्रमों तक, आज की शीर्ष 10 खबरों (top 10 headlines) को कवर करते हुए, यह सारांश आपको वो ज़रूरी कहानियाँ बताता है जो आपको जानना ज़रूरी है। चाहे सुबह की हो, दिन की हो या रात की शीर्ष 10 सुर्खियाँ, दुनिया भर और भारत से आज की सबसे बड़ी अपडेट पाएँ। विभिन्न क्षेत्रों की नवीनतम घटनाओं और समाचार सारांशों से अवगत रहें।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए BJP की 99 की लिस्ट जारी
288 सीट वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भाजपा ने आज 99 उम्मीदवारों का एलान कर दिया। भाजपा ने इस चुनाव में 71 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है।
10 लाख की टॉयलेट सीट, 1.2 करोड़ के शॉवर का इस्तेमाल करते थे केजरीवाल- बीजेपी का आरोप
दिल्ली भाजपा ने एक सूची जारी कर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाए हैं। बीजेपी का आरोप है कि, अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री आवास में 10 से 12 लाख रूपये के स्मार्ट टॉयलेट का इस्तेमाल करते थे। वे 1.2 करोड़ के शॉवर में नहाते थे और चार लाख के मसाजर मशीन से अपना मसाज करवाते थे।
उपचुनावों के लिए टीएमसी ने जारी की लिस्ट
अगले महीने होने वाले विधानसभा उपचुनावों को लेकर पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है। उपचुनाव के लिए टीएमसी ने सिताई से संगीता रॉय को, मदारीहाट (अनुसूचित जाति) सीट से जय प्रकाश तोप्पो को, तालडांगरा से फाल्गुनी सिंघाबाबू, मेदिनीपुर से सुजॉय हाजरा, हरोआ से शेख रबिउल इस्लाम और नैहाटी से सनत डे को टिकट दिया है।
आरटीआई पर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला
आरटीआई अधिनियम से जुड़े एक मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने अहम फैसला सुनाया है। दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति संजीव नरूला की एकल पीठ ने कहा है कि विशेष शाखा नियमावली का विवरण सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत सार्वजनिक नहीं किया जा सकता क्योंकि इसमें संवेदनशील और गोपनीय जानकारी होती है।
ग्रेटर नोएडा में बेटी की हत्या के आरोप में 38 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में बिसाहड़ा अंडरपास के पास अपनी किशोर बेटी के साथ कथित रूप से क्रूरतापूर्वक मारपीट करने और 17 वर्षीय बेटी को मरने के लिए छोड़ देने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
बहराइच में बुल्डोज़र एक्शन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा मामला
उत्तर प्रदेश के बहराइच हिंसा पर एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (इसके उपाध्यक्ष, यूपी ईस्ट, सैयद महफूजुर रहमान के माध्यम से) ने आरोपी व्यक्तियों की संपत्तियों को ध्वस्त करने की यूपी सरकार की प्रस्तावित कार्रवाई को चुनौती देते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
भारत में कनाडा के पूर्व उच्चायुक्त भारत पर गंभीर आरोप
भारत में कनाडा के उच्चायुक्त रहे कैमरन मैके ने निज्जर और पन्नू मामले में भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कनाडा के सरकारी न्यूज़ चैनल सीबीसी को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि कनाडा में निज्जर की हत्या और अमेरिका में पन्नू की हत्या की कोशिश एक ही साज़िश का हिस्सा था।
आरएसीपी सिंह का बीजेपी छोड़ने का ऐलान
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही अपनी खुद की पार्टी बनाएंगे।
सीएनजी हो सकती है महंगी
सीएनजी कार चलाने वाले लोगों को आने वाले दिनों में महंगाई की मार का सामना करना पड़ सकता है। सरकार ने शहरी रिटेलर्स को सस्ती घरेलू प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में 20 प्रतिशत तक की कटौती की है।
टीम इंडिया में स्टार खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर की एंट्री
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए स्क्वॉड में टीम इंडिया ने स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया है। वॉशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 में खेला था।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | Daily School Assembly News Headlines in Hindi


