बिना चालक चलने वाली कारों के लिए संयुक्त राष्ट्र का बड़ा फैसला, वैश्विक सुरक्षा नियमों को मिली मंजूरी
चालक रहित वाहन नियम : संयुक्त राष्ट्र ने चालक रहित वाहनों के लिए पहला वैश्विक नियामक ढाँचा अपनाया। नए नियम स्वचालित ड्राइविंग सिस्टम की सुरक्षा, परीक्षण और निगरानी सुनिश्चित करेंगे

Will cars now run without drivers? UN formulates first global law for driverless vehicles.
चालक रहित वाहनों का युग करीब: संयुक्त राष्ट्र ने स्वचालित ड्राइविंग सिस्टम के लिए वैश्विक नियमों को दी मंज़ूरी
- Driverless Cars के लिए खुला रास्ता, संयुक्त राष्ट्र ने अपनाया पहला वैश्विक नियामक ढाँचा
- अब बिना चालक दौड़ेंगे वाहन? UNECE ने स्वचालित ड्राइविंग के लिए बनाए अंतरराष्ट्रीय मानक
- स्वचालित वाहनों पर वैश्विक सहमति, सुरक्षा मानकों को मिली संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी
- Autonomous Vehicles के लिए नई वैश्विक व्यवस्था, सुरक्षा और नवाचार दोनों पर ज़ोर
- चालक रहित कारों के लिए ऐतिहासिक कदम, UN ने लागू किया दुनिया का पहला ADS नियमन
चालक रहित वाहनों को लेकर दुनिया एक नए दौर में प्रवेश कर रही है। संयुक्त राष्ट्र के यूरोपीय आर्थिक आयोग ने स्वचालित ड्राइविंग सिस्टम (ADS) के लिए पहला वैश्विक नियामक ढाँचा अपनाया है। यह व्यवस्था सुरक्षा मानकों, परीक्षण प्रक्रियाओं और जवाबदेही को सुनिश्चित करते हुए परिवहन क्षेत्र में नवाचार का मार्ग प्रशस्त करेगी... पढ़िए संयुक्त राष्ट्र समाचार की यह खबर
चालक रहित वाहनों के लिए, अन्तरराष्ट्रीय नियमों के ज़रिए रास्ता साफ़
वाहनों में स्वचालित ड्राइविंग तकनीक के लिए अन्तरराष्ट्रीय मानकों को मंज़ूरी दे दी गई है जिससे चालक रहित वाहनों के लिए रास्ता साफ़ हो जाएगा. स्वचालित वाहनों के लिए, शुरुआती उम्मीदों के एक दशक बाद, वैश्विक नियामक ढाँचे को मिली इस स्वीकृति को, परिवहन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.
संयुक्त राष्ट्र के योरोपीय आर्थिक आयोग (UNECE) के वाहन विनियमों के सामंजस्य के लिए विश्व मंच ने पूरी तरह चालक-रहित स्वचालित ड्राइविंग प्रणालियों (ADS) के लिए दुनिया का प्रथम नियामक ढाँचा अपनाया है.
यह नया ढाँचा स्वचालित ड्राइविंग प्रणाली (Autonomous Driving Systems - ADS) से वाले वाहनों की सुरक्षा जाँच और सत्यापन के लिए एक समान अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा मानक और साझा कार्यप्रणाली निर्धारित करता है.
इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्वचालित वाहन कड़े सुरक्षा मानकों पर खरे उतरें, जिससे देशों की सरकारों, उद्योग जगत और आम लोगों का भरोसा मज़बूत हो सके.
आयोग का यह फ़ैसला वाहनों के लिए वैश्विक स्तर पर समान नियमों की बढ़ती आवश्यकता को रेखांकित करता है. यह नियामक ढाँचा वाहन निर्माताओं को, अलग-अलग देशों में बिखरे हुए नियमों की स्थिति से बचाते हुए, स्पष्ट दिशा, उपभोक्ताओं को अधिक भरोसा और विभिन्न बाज़ारों में सुरक्षित ढंग से नवाचार को विस्तार देने का मार्ग प्रदान करता है.
यह नया विनियमन लगभग एक महीने के भीतर लागू हो जाएगा.
प्रमुख विशेषताएँ
इस नए नियम ढाँचे की प्रमुख विशेषताओं में वाहन निर्माताओं के लिए पूरे परिचालन चक्र में सुरक्षा प्रबन्धन प्रणाली लागू करना और उसकी स्वतंत्र जाँच सुनिश्चित करना शामिल है.
इसके तहत परीक्षण प्रक्रियाओं के लिए कड़े विश्वसनीयता मानक निर्धारित किए गए हैं, जिनमें आभासी (virtual) परीक्षण प्रणालियाँ भी शामिल हैं.
कम्पनियों को यह प्रमाण भी प्रस्तुत करना होगा कि उनकी स्वचालित ड्राइविंग प्रणाली (ADS) किसी भी प्रकार का अनुचित सुरक्षा जोखिम उत्पन्न नहीं करती.
साथ ही, वाहनों के प्रदर्शन की निरन्तर निगरानी और रिपोर्टिंग की व्यवस्था की गई है ताकि वास्तविक परिस्थितियों में सुरक्षा पर नज़र रखी जा सके.
इसके अलावा, ADS से जुड़े सुरक्षा-सम्बन्धी आँकड़ों को दर्ज करने के लिए वाहनों में विशेष डेटा भंडारण प्रणाली भी अनिवार्य होगी.
सुरक्षा पर विशेष ज़ोर
नए नियमों के अनुसार, स्वचालित ड्राइविंग प्रणाली (ADS) की क्षमता व प्रदर्शन एक सक्षम मानव चालक के बराबर या उससे बेहतर होना चाहिए.
ADS वाहन, चूँकि संचालन से जुड़े सभी प्रमुख कार्य, जैसेकि स्टीयरिंग, गति बढ़ाना या घटाना, रौशनी और संकेतों का संचालन स्वयं करेगा, इसलिए निर्माताओं को सुरक्षा अधिकारियों के समक्ष यह साबित करना होगा कि उनकी प्रणाली सुरक्षित, विश्वसनीय और यातायात नियमों के अनुरूप है.
इसके लिए सिमुलेशन, परीक्षण ट्रैक और वास्तविक परिस्थितियों में परीक्षण किए जाएंगे.
वैश्विक स्तर पर लागू करने की दिशा में क़दम
यह ढाँचा राजमार्गों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक, स्वचालित ड्राइविंग के विभिन्न उपयोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
इसका उद्देश्य सुरक्षा के एक समान स्तर को बनाए रखते हुए नवाचार को बढ़ावा देना है.
कैनेडा, चीन, योरोपीय संघ, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका सहित प्रमुख वाहन बाज़ारों ने, इन नियमों का समर्थन किया है, जिससे इसके वैश्विक स्तर पर अपनाए जाने की दिशा में मज़बूत संकेत मिले हैं.
मौजूदा नियमों में संशोधन
आयोग ने, नए ADS विनियमन के साथ-साथ, संयुक्त राष्ट्र के लगभग 90 मौजूदा वाहन विनियमों में भी संशोधन अपनाए हैं.
इनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्वचालित ड्राइविंग प्रणालियों से युक्त वाहनों, यहाँ तक कि पारम्परिक चालक नियंत्रणों के बिना संचालित होने वाले वाहनों पर भी मौजूदा नियम प्रभावी रूप से लागू रह सकें.
यह व्यवस्था नियामक ढाँचे में निरन्तरता बनाए रखते हुए पूरी तरह चालक-रहित वाहनों सहित नए और अभिनव वाहन डिज़ाइनों के विकास का मार्ग साफ़ करेगी.
(संयुक्त राष्ट्र समाचार)
FAQs
चालक रहित वाहन (Driverless Vehicle) क्या होता है?
चालक रहित वाहन वह वाहन है जो स्वचालित ड्राइविंग सिस्टम (ADS) की मदद से बिना मानव चालक के सड़क पर चल सकता है और स्टीयरिंग, ब्रेक तथा गति नियंत्रण जैसे कार्य स्वयं करता है।
संयुक्त राष्ट्र ने चालक रहित वाहनों के लिए कौन सा नया नियम बनाया है?
UNECE ने दुनिया का पहला वैश्विक नियामक ढाँचा अपनाया है, जो स्वचालित ड्राइविंग सिस्टम की सुरक्षा, परीक्षण, निगरानी और प्रमाणन के लिए मानक तय करता है।
ADS (Autonomous Driving System) क्या है?
ADS एक उन्नत तकनीकी प्रणाली है जो वाहन को मानव हस्तक्षेप के बिना चलाने, दिशा नियंत्रित करने और यातायात नियमों का पालन करने में सक्षम बनाती है।
नए नियमों के तहत वाहन निर्माताओं को क्या साबित करना होगा?
उन्हें यह प्रमाणित करना होगा कि उनकी स्वचालित प्रणाली सुरक्षित, विश्वसनीय और एक सक्षम मानव चालक के बराबर या उससे बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
किन देशों ने इन नियमों का समर्थन किया है?
कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका सहित प्रमुख वैश्विक वाहन बाज़ारों ने इस नियामक ढाँचे का समर्थन किया है।
चालक रहित वाहनों में डेटा रिकॉर्डिंग क्यों जरूरी होगी?
सुरक्षा घटनाओं, तकनीकी त्रुटियों और वास्तविक परिस्थितियों में वाहन के प्रदर्शन की निगरानी के लिए डेटा रिकॉर्डिंग सिस्टम अनिवार्य किया गया है।


