28 जून 2025 की टॉप 10 बड़ी खबरें | आज की ब्रेकिंग न्यूज़ | DBLive न्यूज बुलेटिन हिंदी में
8 जून 2025 की देश-दुनिया की सबसे बड़ी और अहम खबरें हिंदी में। Top 10 News | Breaking news
28 जून 2025 की टॉप 10 बड़ी खबरें | आज की ब्रेकिंग न्यूज़ | न्यूज बुलेटिन हिंदी में
28 June 2025 | Biggest news till now | Top 10 News | Breaking news | Latest news in hindi | #dblive
28 जून 2025 की देश-दुनिया की सबसे बड़ी और अहम खबरें हिंदी में। आज बिहार बना भारत का पहला ई-वोटिंग राज्य, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली में, हिमाचल में कैबिनेट बैठक, त्रिपुरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव, जेफ बेज़ोस की भव्य शादी और भारत-इंग्लैंड महिला टी20 मैच की पूरी जानकारी। देखिए दिन की हर बड़ी खबर, बिल्कुल भरोसेमंद और साफ शब्दों में।
आज से बिहार में लागू होगी ई वोटिंग प्रणाली
ई वोटिंग प्रणाली को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा बिहार। इसके तहत घर बैठे अपने 5G स्मार्टफोन से घर बैठे वोट डाल सकेंगे लोग। विशेष रूप से दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती महिलाएं,और प्रवासी मतदाताओं के लिए शुरू की गई है यह सुविधा। ई वोटिंग के लिए दो एप्स ई वोटिंग एसईसी बीएचएफ और बिहार चुनाव आयोग का ऐप का कर सकते हैं इस्तेमाल। ब्लॉकचेन और फेस रिकॉग्निशन जैसी तकनीकों से लैस है यह ऐप। पारदर्शी और सुरक्षित मतदान सुरक्षित करेगी यह प्रणाली।
आज दिल्ली पहुंचेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन
भागवत आरएसएस की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक की तैयारियों के लिए है उनकी यात्रा जो 4 से 6 जुलाई तक दिल्ली के केशव कुंज कार्यालय में होगी। इस बैठक में सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसवाले सह सरकार्यवाह और राष्ट्रीय कार्य विभाग प्रमुख होंगे शामिल। बैठक में हाल के प्रशिक्षण शिविरों की समीक्षा 2025-26 के लिए शताब्दी वर्ष की योजनाएं और मोहन भागवत की आगामी यात्रा योजनाओं पर होगी चर्चा। इस दौरान बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भी हो सकता है विचार-विमर्श।
हिमाचल की मंत्रिमंडल बैठक
आज दोपहर 12:00 बजे राज्य सचिवालय में होगी हिमाचल प्रदेश सरकार की मंत्रिमंडल बैठक। सीएम सुखविंदर सिंह सुखू करेंगे इसकी अध्यक्षता। आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों पर चर्चा करना है बैठक का मुख्य एजेंडा। मंत्रियों के साथ विचार विमर्श के बाद सत्र की संभावित तिथियों पर लिया जाएगा अंतिम फैसला। जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त 2025 में आयोजित हो सकता है मानसून सत्र। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद की जाएगी सत्र की तारीखों की आधिकारिक घोषणा। इसके अलावा बैठक में अन्य अहम नीतिगत मुद्दों पर भी चर्चा होने की है संभावना।
दंदरवा धाम का दौरा करेंगे मोहन यादव
भिंड जिले के महगाव कस्बे स्थित दंदरवा धाम का दौरा करेंगे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव। इस दौरे की तैयारियों से पहले कलेक्ट्रेट में हुई एक समीक्षा बैठक, जिसमें नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने लिया हिस्सा। मंत्री शुक्ला ने गरिमामय व्यवस्थित और भव्य कार्यक्रम के दिए निर्देश। उन्होंने मंच, अतिथि स्वागत, बैठक व्यवस्था, हेलीपैड सुरक्षा, पार्किंग,पेयजल, ग्रीन रूम और वीआईपी मूवमेंट की तैयारियां समय पर पूरी करने का दिया आदेश। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया ताकि अंतिम समय में ना हो कोई समस्या। धनदरवा धाम के महत्व और स्थानीय विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए अहम माना जा रहा है सीएम का यह दौरा।
त्रिपुरा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव
त्रिपुरा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया। उम्मीदवार दाखिल करेंगे अपने नामांकन पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और नए नेतृत्व के चयन के लिए अहम है यह चुनाव। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले संगठनात्मक चुनावों का हिस्सा है यह प्रक्रिया। त्रिपुरा में भाजपा की यह गतिविधि स्थानीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं में पैदा कर रही है उत्साह।
नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे नीतीश
आज पटना के बापू सभागार में सीएम नीतीश कुमार बिहार पुलिस के 21391 नवचयनित सिपाहियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र। 2023 में शुरू हुई थी यह भर्ती प्रक्रिया, जिसमें 17 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया था आवेदन। अगस्त 2024 में छह चरणों में आयोजित की गई थी लिखित परीक्षा और दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक चली थी शारीरिक दक्षता की परीक्षा। इस भर्ती से बिहार पुलिस की संख्या और कानून व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद।
शादी के बंधन में बंधेंगे जेफ बेज़ोस
दुनिया के तीसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन और Amazon के संस्थापक जेफ बेज़ोस अपनी मंगेतर लॉरेंस सचेस के साथ इटली के वेनिस में रचाएंगे शादी 200 से अधिक हाई प्रोफाइल मेहमान होंगे शामिल। बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग और इवांका ट्रंप भी करेंगे शिरकत। सैन जियोर्जियो में मैगी द्वीप पर होगी शादी, जिसके बाद आर्सेनल में आयोजित होगा एक भव्य रिसेप्शन। इस आयोजन पर लगभग ₹430 करोड़ खर्च होने का अनुमान। मेहमानों के लिए अमन वेनिस और सिपयानी जैसे लग्जरी होटल किए गए हैं बुक। शादी में 95 प्राइवेट जेट्स और 30 वाटर टैक्सेस की है व्यवस्था।
खाद्य एवं कृषि संगठन का सम्मेलन
खाद्य एवं कृषि संगठन के सम्मेलन का 44वां सत्र आज से होगा शुरू रोम में आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र के सभी 194 सदस्य देशों के कृषि मंत्री लेंगे हिस्सा। वर्तमान परिवेश में अनाज आपूर्ति को लेकर आ रही समस्याओं पर करेंगे विचार। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बढ़ते तापमान और इसके असर को लेकर होगी चर्चा। खाद्य सुरक्षा और सतत कृषि विकास के लिए वैश्विक एजेंडा को परिभाषित करने के लिए बुलाया गया है यह सत्र।
भारत-इंग्लैंड महिला क्रिकेट
भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज नोटिंगम के ट्रेंड ब्रिज स्टेडियम में होगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा मुकाबला। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इस सीरीज को जीत के साथ शुरुआत करने की कोशिश करेगी भारतीय टीम। 2026 टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए अहम है यह सीरीज। स्मृति मंधाना, जमीमा रड्रिक्स, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सबकी निगाहें।
आज का मौसम का हाल
आज गुजरात, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और पंजाब के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना। उत्तरी हिमालय क्षेत्रों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20 से 30° तक रहेगा तापमान।
दक्षिणी राज्यों जैसे कर्नाटक तमिलनाडु और केरल में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान। मुंबई और कोलकाता में भी भारी बारिश की संभावना। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश होने के आसार। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी।