नेपियर, 23 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम Indian cricket team के कप्तान captain विराट कोहली Virat Kohli ने न्यूजीलैंड New Zealand को पहले वनडे में आठ विकेट से मात देने के बाद अपने गेंदबाजों की तारीफों के पुल बांधते हुए इस जीत का श्रेय गेंदबाजों bowlers को दिया है।

कल मैच के बाद विराट ने कहा,

“आज का हमारा प्रदर्शन हमारे पिछले कुछ मैचों के मुकाबले सबसे संतुलित प्रदर्शनों में से था। जब मैं टॉस हार गया तो मुझे लगा था कि स्कोर 300 के करीब जा सकता है। लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को छोटे स्कोर पर रोक दिया।”

कोहली ने कहा,

“तेज गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्हें खुद पर विश्वास है कि वे किसी भी स्थिति में बेहतर गेंदबाजी कर सकते हैं। उन्हें अपनी क्षमता और योग्यता पर भरोसा है। यह मेरे अपने करियर मेें देखा गया सबसे बेहतर प्रदर्शन था।”

स्पिनरों के लिए विराट कोहली ने कहा,

“स्पिन गेंदबाजों ने मैच के पहले हाफ में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान कर दिया था जिससे कीवी टीम ने दबाव में आकर अपने विकेट गंवाए।

मैच में नाबाद अर्धशतक बनाने वाले ओपनर शिखर धवन की बल्लेबाजी की भी तारीफ करते हुए विराट ने कहा,

“हम आपस में उनकी बल्लेबाजी की बात कर रहे थे कि वह कैसे मैच को खत्म कर देते हैं और उनकी खूबी है कि अगर वह ठान लें कि मैच को खत्म करना है तो वह ऐसे समय में भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाते हैं।”

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

Napier ODIs : Virat Kohli gave credit to the bowlers for the win