#NZWvINDW महिला क्रिकेट : स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द सीरीज पर तीसरा वनडे भी हार गई टीम इंडिया
#NZWvINDW महिला क्रिकेट : स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द सीरीज पर तीसरा वनडे भी हार गई टीम इंडिया
हेमिल्टन, 1 फरवरी। न्यूजीलैंड New Zealand की महिला क्रिकेट टीम Women's Cricket Team ने शुक्रवार को यहां तीसरे वनडे मैच ODI में भारत India को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। तीन मैचों की यह सीरीज 2-1 से भारत के नाम रही। मेजबान टीम की एना पेटरसन Ana Patterson को प्लेयर ऑफ द मैच Player of the Match जबकि भारत की स्मृति मंधाना Smriti Mandhana को प्लेयर ऑफ द सीरीज Player of the Series चुना गया।
सेडन पार्क मैदान पर खेले गए तीसरे मुकाबले में मेहमान टीम ने न्यूजीलैंड को 150 रनों का लक्ष्य दिया जिसे उसने 29.2 ओवर में दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड की शुरुआत हालांकि खराब रही और उसका पहला विकेट 22 रनों के कुल योग पर ही गिर गया। लौरेन डाउन 10 रन के निजी स्केार पर रन आउट हुई।
इसके बाद, सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स (57) और कप्तान एमी स्टाथवेटे (नाबाद 66) के बीच 84 रनों की अहम साझेदारी हुई। बेट्स को आउट करके पूनम यादव ने इस साझेदारी को तोड़ा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई सोफी डेविने ने कप्तान के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
डेविने ने नाबाद 17 रनों का योगदान दिया।
इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 44 ओवर में 149 रनों पर ही ढेर हो गई।
पेटरसन ने चार विकेट अपने नाम किए तो वहीं ताहूहू ने तीन विकेट झटके।
मेहमान टीम ने भारत के शुरुआती तीन विकेट 39 रनों पर गिरा दिए। स्मृति मंधाना (1), जेम्मिाह रोड्रीगेज (12) और कप्तान मिताली राज (9) पवेलियन लौट गई।
यहां से टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दीप्ती शर्मा (52) और हरमनप्रीत कौर (24) ने टीम को संभाला और स्कोर 87 तक पहुंचाया। यहां हरमनप्रीत आउट हो गईं। उन्हें पेटरसन ने बोल्ड किया।
डायलान हेमलता (13) ने दीप्ती का अच्छा साथ दिया और पांचवें विकेट के लिए 30 रन जोड़े। यह साझेदारी इससे आगे नहीं जा पाई। 117 के कुल स्कोर पर हेमलता और फिर तान्या भाटिया (0) पवेलियन लौट लीं।
दीप्ती भी 127 के कुल स्कोर पर आउट हो गई थीं। उन्होंने अपनी पारी में 90 गेंदों का सामना किया और चार चौके मारे।
इसके बाद, कोई भी बल्लेबाज भारत को संभाल नहीं सकी और टीम महज 149 रनों पर सिमट गई। झूलन गोस्वामी 12 रन बनाकर नाबाद लौटीं।
#हेमिल्टन में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में #न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने भारत को महज 149 रनों पर ही ढेर कर दिया। भारत के लिए #दीप्तीशर्मा ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। किवी टीम के लिए एना पेटरसन ने 4 और ली ताहूहू ने 3 विकेट लिए।#NZWvINDW #MithaliRaj
Photo: BCCI Women pic.twitter.com/y3ddVXkaYx
— IANS Tweets (@ians_india) February 1, 2019
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
NZWvINDW BCCI Women


