OMG! इस लड़की को 'कलंक' का हिस्सा बनने पर गर्व है
OMG! इस लड़की को 'कलंक' का हिस्सा बनने पर गर्व है
मुंबई, 9 जनवरी। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने कई कलाकारों के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'कलंक' की शूटिंग (Sonakshi Sinha, Shooting of the film 'kalank') पूरी कर ली है और उनका कहना है कि वह इसका हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस कर रही हैं। सोनाक्षी ने ट्वीट किया,
"बस साल की शुरुआत है और एक नई फिल्म की शूटिंग पूरी हुई! 'कलंक' की शूटिंग पूरी की। मुझे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर गर्व है। आपको इसे दिखाने का इंतजार नहीं कर सकती।"
19 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म 'कलंक'
The movie Kalank will be released on April 19.
अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कलंक' 19 अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें आलिया भट्ट, संजय दत्त, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित-नेने और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित होगी। यह फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित है।
Just the beginning of the year, and the end of a new film! Its a wrap for me on #Kalank... a project i am proud to be a part of! Cant wait for you all to see it #ontopoftheworld pic.twitter.com/wc4rn0dmgz
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) January 8, 2019
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे


