सन्दर्भ : पेरिस अटैक #PARISStruck #MumbaiBlasts
मुकदमा ईश्वर बनाम पुजारी
———————-
जिहाद क्रुसेड धर्मयुद्ध
धर्म या युद्ध
युद्धों से ज्यादा धर्मयुद्ध
*
कितने भवसागर पार किये
धर्म का नाम लेकर
कितने बन्दे मार दिए
बस्तियां वीरान की
कितने बलात्कार किये
*
क़यामत का दिन
फैसले की घड़ी
जो तुम्हारा खुदा या ईश्वर होगा
करेगा हिसाब किताब
पूछेगा सवाल
क्या होगी दलील
क्या होगा जवाब
*
खुलेगा चिट्ठा
सेवकों मोमिनों रामभक्तों का
वाहेगुरु के बंदों का
*
और ईश्वर जो तू था
तो अब तक चुप क्यों था ?

जसबीर चावला