राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव : मल्लिकार्जुन खड़गे का तीखा हमला | Rajya Sabha
Mallikarjun Kharge’s strong reply in Rajya Sabha on the Motion of Thanks to the President’s Address, raising issues of Constitution, caste census and inequality
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव: मल्लिकार्जुन खड़गे का जवाब
- संविधान बनाम मनुस्मृति: खड़गे का वैचारिक संघर्ष
- जातिगत जनगणना पर मोदी सरकार और संघ की भूमिका
- SC/ST समुदायों के अधिकार और सब-प्लान का कमजोर होना
- MGNREGA, NFSA और RTE: जनकल्याणकारी कानूनों पर हमला
- राजभवन बनाम लोकतंत्र: राज्यपालों की भूमिका पर सवाल
- नफ़रत, बुलडोज़र राजनीति और सामाजिक सौहार्द
- विकसित भारत बनाम असमान भारत: World Inequality Report के आंकड़े
- संसदीय जवाबदेही और प्रधानमंत्री की चुप्पी
लोकतंत्र, समानता और बंधुत्व पर मंडराता संकट
Congress President & LoP in Rajya Sabha Mallokarjun Kharge's reply to the motion of thanks on the President's address.
नई दिल्ली, 5 फरवरी २०२६. बुधवार 4 फरवरी 2026 को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कांग्रेस अथ्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तीखा हमला बोला। उन्होंने एक शेर पढ़ा-
"आपकी नफ़रतें बताती है
कि आपको प्यार की ज़रूरत है।
जीत ने अंधा कर दिया है तुम्हें…
आपको एक हार की ज़रूरत है !"
"जातिगत जनगणना को मोदी जी और संघ परिवार ने पहले लगातार खारिज किया, सुप्रीम कोर्ट में हलफनामे में असहमति जताई।
कांग्रेस की सरकारों में SC/ST समुदायों के आर्थिक विकास के लिए कई कदम उठे। SC/ST सब प्लान बना था। लेकिन मोदी सरकार ने कई योजनाओं को कमजोर किया।
आपने 11 सालों में दोनों पर बुलडोजर चला दिया है। आपकी सोच में संविधान नीचे और मनुस्मृति ऊपर है। पिछले सालों में सरकार संविधान के चार स्तंभों Justice, Liberty, Equality और Fraternity पर चोट कर रही है। "
"MGNREGA, National Food Security Act, Forest Rights Act, Right to Education, Right to Information, और Land AcquisitionAct जैसे कानूनों को भारतीय संविधान में निहित Directive Principles of State Policy के Article 36 से 51 तक को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था। इनको इस सरकार ने लगातार कमजोर किया है।
क्या आप “Viksit Bharat” नफ़रत और विभाजन की बुनियाद पर खड़ा करना चाहते हैं?
हाल ही उत्तराखंड में BJP सरकार ने 'मोहम्मद दीपक' पर मुकदमा दर्ज किया। जो सद्भावना की रक्षा के लिए खड़ा हुआ था। अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएगा, तो आम आदमी रक्षा के लिए कहां जाएगा?"
"जो शख्स झगड़ा सुलझाने के लिए जाता है, BJP के लोग उसी को धमकाते और मारते हैं।
इसीलिए मैं कहता हूँ- BJP के पास सहिष्णुता नहीं है।
जब प्रधानमंत्री जवाब नहीं देते, तो मंत्री भी सवालों के जवाब देने के बजाय प्रधानमंत्री का गुणगान करते हुए उनकी भजनमंडली बन जाते हैं!
संसदीय सवालों से बचना और हवा हवाई जवाब देना मोदी सरकार की नीति है।
Non-NDA ruled राज्यों में राजभवन BJP-RSS के दफ्तर बन गए हैं।राज्यपाल केंद्र सरकार के agent की तरह काम करते हैं।"
"कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल — हर जगह राज्यपालों ने कैबिनेट से पारित भाषणों से इंकार किया और विधेयकों को रोकने जैसे कदम उठाए हैं।
RSS-BJP के मन में बराबरी की बात कभी नहीं रही है। उनकी सोच अमीरों को और अमीर बनाना और गरीबों को और गरीब बनाना है।"
"World Inequality Report 2026 के अनुसार -
भारत में top 1% के पास देश की लगभग 40% total wealth सिमट चुकी है, top 10% दो-तिहाई यानी 65% household assets के मालिक हैं,
Income के स्तर पर भी top 10% अकेले 58% national income ले जा रहा है, जबकि bottom 50% को सिर्फ 15% पर छोड़ दिया गया है।
आपकी growth की सोच पसंदीदा, चुनिंदा पूँजीपतियों के लिए है। मेहनतकश लोगों की दिक्कतों से आपका कोई मतलब नहीं। यही आपका विकसित भारत है।
Non-NDA ruled राज्यों में राजभवन BJP-RSS के दफ्तर बन गए हैं।राज्यपाल केंद्र सरकार के agent की तरह काम करते हैं।
कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल — हर जगह राज्यपालों ने कैबिनेट से पारित भाषणों से इंकार किया और विधेयकों को रोकने जैसे कदम उठाए हैं।"


