किसी महिला से पूछ लें कि वो 10 कर लेंगी पैदा कि नहीं, उनकी मशीन कैसी है- आजम

मोदी सरकार की रक्षार्थ हिन्दू महिलाओ को 10 बच्चे पैदा करने के बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्‍वती के फरमान पर समाजवादी पार्टी के महासचिव और उत्तर प्रदेश के कद्दावर केबिनेट मंत्री मौ. आजम खां ने कहा है कि उन्होंने शरियत कानून को मान लिया है।

समाचार एजेंसी NNIS के मुताबिक मौ. आजम खां ने रामपुर में कहा- “उन्होंने हमारे शरियत के कानून को मान लिया क्योंकि 4 पत्नियों से कम में 10 बच्चे नहीं हो सकते।“
सपा नेता ने कहा –“ किसी महिला से पूछ लें कि वो 10 कर लेंगी पैदा कि नहीं, उनकी मशीन कैसी है।“

बता दें कि मोदी सरकार बनने के बाद संघ कबीले की तरफ से लगातार ऊटपटांग बयानबाजियां की जा रही हैं, इसी कड़ी में बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्‍वती ने इलाहाबाद में माघ मेले में शिरकत करते वक्त बयान दे डाला थी कि अगर नरेंद मोदी को फिर से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है तो हिंदू महिलाएं 10 बच्‍चे पैदा करें। वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा था, 'हिंदुओं की एकता की वजह से ही मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। वह बहुमत में रहें, इसलिए हिंदू परिवारों को 10 बच्चे पैदा करने चाहिए।'